तिरंगे के सम्मान के लिए सीमा सुरक्षा बल को चुना व आज देश के युवाओं के लिए आदर्श है आपदा विशेषज्ञ निरीक्षक भँवर लाल टॉक
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक-मुकेश भारती सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
लखनऊ : (मुकेश भारती- ब्यूरो रिपोर्ट )

जब बचपन में स्कूलों में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहन होता था तो मन में देश सेवा में जाकर देश सेवा करने का जुनून अपने दिल में पाला और उसको साकार करने में दिन रात एक कर देश सेवा में जाने का सपना पूरा किया गरीब परिवार से संबंध रखने वाले भँवर लाल टॉक ने सीमा सुरक्षा बल जॉइन कर देश सेवा के सपनो को चार चाँद लगाए इस तरह हिंगोनिया कस्बे के आसपास के पहले सीमा सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक बने और युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई अपनी शुरुआती शिक्षा गाव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिंगोनिया से पूरी की व अपने संजोए सपने को पूरा किया अपनी देश सेवा के दौरान देश की सीमाओं पर कठिन परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सीमा और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश सीमा पर डटे रहे वहां अपराधियों व तस्करों के लिए सख्त लेकिन आम नागरिकों के मददगार रहे सीमा चौकियों पर तैनात रहे वहाँ तस्करों व अपराधियों में खौफ रहता था सीमा पर कार्य करना बहुत ही चुनौती पूर्ण व संवेदनशील कार्य था ऐसी जगह कार्य करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है अपनी जिम्मेवारियों को बखूबी निभा कर जनता के बीच लोकप्रियता की बड़ी ऊचाईयां हासिल की सीमाओं पर अपनी कार्यप्रणाली से किसी सुपर स्टार से कम नहीं समझे जाते थे साथ ही इनकी जिम्मेदार अधिकारी, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा, व ईमानदार अधिकारी के रूप में सीमा चौकियों पर छाए रहे इनके कार्यशैली की तूती बोलती थी शुरू से ही अपराध, तस्करों, सीमा अपराधों और अन्याय के सख्त खिलाफ मजबूती से लड़े बल्कि पूरी तरह रुकवा भी दिया स्थानीय लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे आला अधिकारियों ने इनकी लोकप्रियता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते इन्हें दुर्गम व कठिन सीमा चौकियों पर शांति बनाए रखने के लिए भेजते थे यह कार्य पश्चिम बंगाल में भी बखूबी से किया इनकी कार्य शैली को देखते हुए 2014 में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तैनाती के दोरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में आपदा में राहत, बचाव और जागरूकता संबंधित कार्य किए व लाखो लोगों की आपदा के दोरान जान पर खेल कर इनकी जान बचाई और अपनी छवि भारत में आपदा विशेषज्ञ के रूप में बनाई समय के साथ चलते चलते देश के ज्वलंत जागरूक अभियानो जैसे नशा मुक्ति अभियान, सांस्कृतिक बचाओ अभियान, रक्तदान अभियान, गंदगी मुक्त भारत अभियान, शहीदों की याद में वृक्षारोपण अभियान शुरू कर पर्यावरण संरक्षण अभियान , एक दीया शहीदों के नाम दिवाली अभियान, पानी बचाव अभियान, मास्क वितरण अभियान, कोरोना जागरूकता अभियान, सेना में भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षण अभियान , आपदा जागरूकता अभियान,स्वच्छ भारत अभियान, शादी पार्टीयो में खाद्यान्न बचाओ अभियान, यातायात जागरूकता अभियान, वंचित, शोषित वर्ग, असहाय, गरीबों, महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान, लड़कियों की शिक्षा, भ्रष्टाचार से मुक्त अभियान, सीमा सुरक्षा बल के वर्क्षारोपण अभियान, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल पौधा रोपण अभियान, सरकारी सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान, खेलकूद को बढ़ाओ अभियान, बच्चों के अधिकारो की माँग, बाल श्रम को रोकने हेतु अभियान, तीर्थ स्थल भिखारी मुक्त अभियान, रोड सेफ्टी अभियान, स्कूल व कॉलेज सेफ्टी अभियान, अपराध मुक्त युवा अभियान, शराब मुक्त युवा अभियान, हर घर हर व्यक्ति एक पेड़ लगाओ अभियान,सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठाने के साथ, युवाओं को विभिन्न माध्यमों से सम्मानपूर्वक
जीविकोपार्जन के लिए सही मार्गदर्शन दे रहे हैं और अति जागरूक लेखन के जरिए आपदा लेखक के रूप में रह कर संवैधानिक दायरे में आवाज उठाते रहे हैं उपरोक्त अभियानो में स्थानीय युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया है जहां भी अपनी ड्यूटी में तैनात रहते हैं वहाँ अभियानों को पुर जोर से पूरे साल चलाते रहते हैं स्थानीय प्रशासन ने इनके अभियानों को सराहा है अपने कार्य शैली से युवाओं के आदर्श के रूप में पहचान बनाई साथ ही जहाँ भी ड्यूटी का निर्वहन किया वहाँ बेहतरीन व उत्कर्ष कार्य किए इनकी कार्यशैली को देखते हुए महानिदेशालय नई दिल्ली और माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है जिससे लोगों का विश्वास आपदा सेवा सैनिक / सीमा प्रहरी के प्रति बढा है सीमा सुरक्षा बल में भँवर की छवि सहज, सरल, और स्पष्टवादी के साथ ही ईमानदार, कर्त्तव्यनिष्ठा, कानून व्यवस्था, जनता से जुड़े रहने में जानी जाती है ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |