अयोध्या बीकापुर मुख्यालय व ग्रामीण छेत्र के विभिन्न स्थानों पर लहराया तिरंगा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या बीकापुर मुख्यालय व ग्रामीण छेत्र के विभिन्न स्थानों पर लहराया तिरंगा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
अयोध्या : ( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट )



                                 अयोध्या बीकापुर मुख्यालय व ग्रामीण छेत्र के विभिन्न स्थानों पर लहराया तिरंगा 

बीकापुर मुख्यालय व ग्रामीण छेत्र के विभिन्न स्थानों पर लहराया तिरंगा। बाजार में सजी रही तिरंगा झंडे की दुकानें। बीकापुर अयोध्या स्वतंत्रता दिवस का 75वां राष्ट्रीय पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति जज्बे के साथ मनाया गया। कस्बा बीकापुर के कई जगहों पर स्टालों पर सजी दुकानों पर लोगों द्वारा तिरंगा झंडा और अन्य सामग्री की खरीदारी की गई। बीकापुर तहसील में उप जिलाधिकारी केडी शर्मा, तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता, नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल यादव, ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता दिलीप कुमार कनौजिया, बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज लुत्फ़ाबाद बछौली में प्रबंधक दिग्विजय सिंह, निदेशक सुमित सिंह राष्ट्रीय ध्वज रोहण के दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर, बैंक ऑफ बड़ौदा बीकापुर, किसान सेवा सहकारी समिति बीकापुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय, कोतवाली, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर अन्य प्रतिष्ठानों, परिषदीय स्कूलों, संस्थानों, ग्राम पंचायत सचिवालय सहित अन्य तमाम जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लोगों द्वारा आजादी के क्रांतिकारी अमर शहीदों को याद करके नमन किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!