पलियाकलां-खीरी सोशल मीडिया के माध्यम से जताया विधायक रोमी साहनी का आभार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पलियाकलां-खीरी सोशल मीडिया के माध्यम से जताया विधायक रोमी साहनी का आभार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
पलियाकलां-खीरी : ( अमरेंद्र सिंह – ब्यूरो रिपोर्ट )


                      पलियाकलां-खीरी सोशल मीडिया के माध्यम से जताया विधायक रोमी साहनी का आभार

सोशल मीडिया के माध्यम से जताया विधायक रोमी साहनी का आभार पलियाकलां-खीरी। विधायक रोमी साहनी का नवयुवक ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डाल कर आभार जताया है। बीते दिनों क्षेत्र के सपूर्णानगर के ग्राम सिगाहीं खुर्द निवासी राजीव कश्यप सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था। हादसे में नवयुवक के कुल्हे में काफी चोट आई थी, जिसका विधायक ने आपरेशन कराया था। काफी दिनों के बाद नवयुवक एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया। विधायक रोमी साहनी द्वारा उसको नया जीवन देने की बात कही। आपने अभी तक कई विधायक देखें होगे जो केवल राजनीति से अपना सरोकार रखतें हैं। जिनको जनता के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं रहता।इन सब से हटकर पलिया विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा विधायक भी है, जो राजनीति से सरोकार नहीं बल्कि जनता के दुख-दर्द में शामिल होना अपना कर्तव्य समझता है। यही नहीं जनता भी उनको दिलो जान से चाहती है। विधायक द्वारा जिनकी मदद की जाती है, वह खुद अपने फेसबुक व व्हाट्सएप पर उनकी सराहना करते नजर आते हैं। एमएलए साहनी हर बार की तरह एक बार फिर अपने सराहनीय कार्य के लिए चर्चाओं में आ गए हैं। मंगलवार को एक नवयुवक ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डालकर गरीबों के मसीहा विधायक रोमी साहनी का आभार जताया है। जिन्होंने उसको नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि मेरा राजनीति में आना मेरी प्राथमिकता नहीं बल्कि जनता के सुख-दुख मदद करना मेरी प्राथमिकता है। उनके हर दुख-दर्द में सहयोग करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। कहा कि मैं दोबारा विधायक बनूं या न बनूं, लेकिन जनता के आंसू पोछने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!