मैनपुरी बहन के साथ शौच के लिए गई आठ वषीर्य बालिका के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी बहन के साथ शौच के लिए गई आठ वषीर्य बालिका के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 ):( दिनांक -19 /8 /2021
मैनपुरी : ( अवनीश – ब्यूरो रिपोर्ट )


       मैनपुरी बहन के साथ शौच के लिए गई आठ वषीर्य बालिका के साथ दुष्कर्म आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी: छोटी बहन के साथ शौच के लिए गई आठ वषीर्य बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस मैनपुरीबालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। बदहवास पीड़िता को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए, जहां से  उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया।मैनपुरी जनपद में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेवर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी बालिका के साथ बाइक सवार युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर दिया। वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। परिजनों ने बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालिका बुधवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ खेत की ओर शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद बच्चियां रोते हुए घर आईं। इस दौरान आठ वर्षीय बच्ची ने बताया कि एक बाइक सवार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया और छोटी बहन को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। बदहवास पीड़िता को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए, जहां से  उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया। आसपास के लोगों से बाइक सवार के बारे में पूछताछ की। हालांकि देरशाम तक आरोपी बाइक सवार का कोई सुराग नहीं लग सका। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की पहचान को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम टीम के साथ जांच में जुटे हैं। पुलिस ने आसपास स्थानों पर लगे कुछ सीसीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। – अमर बहादुर, सीओ भोगांव।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!