फतेहपुर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु बकेवर थाना पहुँचा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फतेहपुर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु बकेवर थाना पहुँचा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 ):( दिनांक -19 /8 /2021
फतेहपुर : (सुशील कुमार गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट )


 

                    फतेहपुर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु बकेवर थाना पहुँचा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक

फतेहपुर आपको बताते चलें की एक महिला अनीता को उसके ससुरालीजनों ने उसकी 2 छोटी बच्चियों सहित घर से बाहर निकाला था जो चार वर्ष से मायके में रह कर जीवनयापन कर रही थीं महिला न्याय का इंतजार करती रही | आपको बता दें कि महिला के शादी के बाद और अधिक दहेज़ की मांग करने व दो बेटियों का जन्म हो जाने पर ससुराली जनों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया गया |गुलाबीगैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित महिला को लेकर थाना बकेवर पहुँचा |बुधवार को महिला उत्पीड़न के प्रकरण को लेकर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने हेतु हेमलता पटेल थाना बकेवर पहुँच कर थानाध्यक्ष से वार्ता कर प्रकरण से अवगत कराया व पीड़ित महिला को न्याय दिलाये जाने हेतु मांग की | जिस पर थानाध्यक्ष ने गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल व उनके प्रतिनिधि मण्डल व पीड़ित महिला को न्याय दिलाये जाने हेतु पूर्ण आश्वस्त किया उन्होंने कहा की मंगलवार को मायके व ससुराल पक्ष दोनों पक्षों को बुला कर समझौता करा कर पीड़िता को ससुराल भेजा जायेगा और ससुरालीजन उसे सही से रखेंगे भी अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्यवाही कर पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा | आइए सुनाते हैं क्या कहा पीड़ित महिला अनीता व अध्यक्ष हेमलता पटेल ने।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!