अयोध्या 22 को आठ स्थानों पर मनाई जायेगी श्रावणी उपाकर्म पूर्णिमा – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या 22 को आठ स्थानों पर मनाई जायेगी श्रावणी उपाकर्म पूर्णिमा

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक- मुकेश भारती :सम्पर्क सुत्र- 9161507983 )
अयोध्या : (अंकित चौधरी – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनाँक 20 /08 2021 दिन शुक्रवार


                          अयोध्या 22 को आठ स्थानों पर मनाई जायेगी श्रावणी उपाकर्म पूर्णिमा

22 को आठ स्थानों पर मनाई जायेगी श्रावणी उपाकर्म पूर्णिमा 0 सोहावल के ढेमुआ घाट पर मनाई जायेगी पूर्णिमा सोहावल अयोध्या अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बड़ागाँव सोहावल में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश कांत पाण्डेय व प्रदेश कोषाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन जिला मंत्री कप्तान तिवारी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ पाण्डेय ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम 22 अगस्त सुबह 8 बजे से दशानिधि स्नान के साथ प्रारम्भ होगा। यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जो प्रत्येक द्विज को करना चाहिये। उन्होंने कहा कि श्रावणी उपाकर्म में दशाविधि स्नान, गोत्र, सूर्यस्नान, सप्तऋषि पूजन, ऋषि पूजन व तर्पण हवनादिक कार्यो में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होना ब्राह्मणों के लिये अतिआवश्यक पुनीत कार्य है।।श्रावणी में पूजित जनेऊ ही वर्ष भर ब्राह्मणों को उपयोग करना चाहिये। इस पूजन से वर्ष भर किये गये ज्ञात व अज्ञात पाप का शमन हो जाता है। ज्ञात हो कि इस वर्ष श्रावणी कार्यक्रम दिलासीगंज मया बाजार, लक्ष्मण घाट अयोध्या, सूर्यकुंड दर्शननगर, कामख्या भवानी मवई, हनुमान मंदिर बीकापुर, आदि जगहों पर मनाया जायेगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!