फतेहपुर: महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को जानकारियां देकर किया जागरूक
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
फतेहपुर: (सुशील कुमार गौतम- ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 23- अगस्त- 2021- सोमवार
फतेहपुर: महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को जानकारियां देकर किया जागरूक
खागा (फतेहपुर) मुख्यमंत्री के आदेशानुसार उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खागा तहसील क्षेत्र मैं कई स्थानों पर महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय खखरेरू द्वितीय में महिला सशक्तिकरण ग्राम प्रधान शबीना खान व महिला कांस्टेबल कंचन पाठक के नेतृत्व में किया गया ।जिसमें महिलाओं को अपने अधिकार व सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गयी। महिला कांस्टेबल कंचन पाठक ने महिला सशक्तिकरण के संबंध मेंं विस्तार पूर्वक जानकारियां देते हुए बताया कि महिलाओं एवं छात्राओं के सुरक्षा व जागरूकता के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। और इन्होंने बताया कि इसका पूर्णतः लाभ महिलाओं व छात्राओं को तभी मिल सकेगा जब वह अपने अधिकारों को जानेंगे। और इन्होंने महिला उत्पीडन के विषय में अवगत कराते हुए बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जारी किए गए 112,1098,1076,181 आदि नम्बरो पर डायल कर सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। वही ग्राम प्रधान शबीना खान ने महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारियां देते हुए महिलाओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के बचाव में उनके अधिकारों की जानकारियां दिया। और इन्होंने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सभी महिलाओं को राखी प्रदान कर आये हुए अतिथियों को राखी बांधकर स्वागत किया। इसी प्रकार से हथगाम थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा सम्बन्धी जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारियां दिया। और इन्होंने बताया कि महिलाओं व छात्राओं के साथ जहां कहीं भी उत्पीड़न हो रहा हो तत्काल जारी हेल्पलाइन नंबरों पर डायल कर मदद ले सकते है।तथा इन्होंने कहा है कि महिलाओं का हर क्षेत्र में योगदान रहा है।उनकी योग्यता को कभी नकारा नहीं जा सकता है। उनके अन्दर अधिकारों की चेतना एवं स्वाभिमान जगाने की आवश्यकता है। इस मौके पर एस आई जयप्रकाश सिंह,एस आई बृजेश सिंह,सब इंस्पेक्टर रवि कांत राय,सूर्य प्रताप सिंह, सत्येन्द्र मौर्या, आशा बहू शमा परवीन,लालिमा देवी,माया देवी,नीतू देवी विमला देवी,विमला गुप्ता,सरोज देवी,राजकुमारी,पुष्पा देवी आंगनबाड़ी विभा गुप्ता,जानकी देवी,शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बृजेश कुमार इंचार्ज, कालेज के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षक गण एवं महिलाएं मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |