समस्तीपुर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, टायर जलाकर जताया विरोध
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
समस्तीपुर : (जकी अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 30 – अगस्त- 2021- सोमवार
समस्तीपुर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, टायर जलाकर जताया विरोध
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, टायर जलाकर जताया विरोध। मोरवा प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर में बाढ़ पीड़ितों ने सारंगपुर सहित संपूर्ण मोरवा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के लिए कई घंटों तक सड़क जाम किया। आक्रोशित लोगों के अनुसार पंचायत के 300 से अधिक लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है, इसके बावजूद अबतक राहत सामग्री वितरण नहीं किए जाने एवं प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों के अनुसार ढाई सौ से अधिक लोगों की सूची अंचल कार्यालय में दिए जाने के बावजूद अबतक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर आक्रोश प्रकट कर रहे थे। विक्रमपुर वार्ड संख्या पांच एवं नौ के आक्रोशित लोगों ने के अनुसार सूर्यपुर दलित बस्ती वार्ड संख्या तीन तथा विक्रमपुर वार्ड संख्या पांच एवं नौ में तीन सौ से अधिक लोगों के घरों में कई दिनों से पानी प्रवेश किए हुए है। सीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दी गई है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अबतक कोई सुधि नहीं ली गई है। पंचायत के हजारों एकड़ में लगी धान की फसल नून नदी की बाढ़ में डूब जाने से सभी हताश किसानों को अविलंब मुआवजा एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत दिलाने की मांग पर आक्रोशित लोग अड़े हुए थे। तीन घंटे से अधिक समय तक जाम रहने के बावजूद बीडीओ एवं सीओ के नहीं आने पर सड़क जाम कर्ताओं का आक्रोश और भी भड़क उठा तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उसके बाद चार घंटे से अधिक तक एनएच 322 के जाम हो जाने से उत्तर बिहार से पटना जाने वाले वाहनों का तांता लग गया। इसके फलस्वरूप कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौके पर हलई ओपी पुलिस, सीओ प्रीति लता ने पहुंचकर संपूर्ण बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद सूची बनाकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजने तथा राहत प्राप्त होने पर अविलंब राहत देने का आश्वासन दिया। मौक़े पर अमरेश राय, संतोष राय, रत्नेश राय, धीरज झा, सुरेश सहनी, रमेश कुमार आदि लोगों ने आक्रोशित लोगों को सीओ द्वारा दिए गए आश्वासन नहीं पूरा होने पर बाढ़ पीड़ितों के साथ जिला प्रशासन तक घेराव करने में साथ देने का आश्वासन दिया। सीओ और प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया उसके बाद यातायात बहाल हो सका।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |