लखीमपुर संयुक्त किसान महापंचायत का एस.डी.पी.आई. पूर्ण समर्थन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

लखीमपुर संयुक्त किसान महापंचायत का एस.डी.पी.आई. पूर्ण समर्थन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
लखीमपुर : ( एजाज अहमद – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 4 – सितम्बर – 2021- शनिवार


                                    लखीमपुर संयुक्त किसान महापंचायत का एस.डी.पी.आई. पूर्ण समर्थन

संयुक्त किसान महापंचायत का एस.डी.पी.आई. पूर्ण समर्थन करती है रियाज़ सिद्दीकी मुजफ्फरनगर में 5 सितम्बर को होने वाली संयुक्त किसान महापंचायत को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पूर्ण समर्थन करती है तथा किसानों का सहयोग करेगी। यह बात एस.डी.पी.आई. लखीमपुर (खीरी) जिलाध्यक्ष रियाज़ सिद्दीकी कही। रियाज़ सिद्दीकी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय इतिहास का पहला ऐसा कानून है जिसे किसानों को मार कर बताया जा रहा है कि यह कानून आपके फायदे के लिए है। किसान पिछले 9 महीने से धरना प्रदर्शन कर रहे है और अपनी जायज मांगो को सरकार तक पहुँचा रहे है इसके बावजूद केंद्र सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नही है। प्रदर्शन करते हुए 500 से अधिक किसान शहीद हो चुके है। जबकि अभी कुछ रोज पहले पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज में भी एक किसान गंभीर रूप से घायल होने के बाद शहीद हो गया था। इतने किसानों की मौत के बाद भी केंद्र सरकार अपने तीनो कृषि कानून लागू करने पर अड़ी है।सरकार का कानून लागू करने की जिद से आम जनता में रोष बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को होने वाली संयुक्त किसान महापंचायत का सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया समर्थन करती है और इन काले कृषि कानूनों की खिलाफत करती है। रियाज़ सिद्दीकी ने कहा कि भले ही हर इंसान किसान न हो लेकिन खाने के लिए अनाज की व्यवस्था किसानों पर ही निर्भर है। इसीलिए हर एक नागरिक को किसानों का समर्थन करना चाहिए।


क्राइम रिपोर्टर एजाज अहमद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!