भीम आर्मी संस्थापक ने मध्य प्रदेश में बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भीम आर्मी संस्थापक ने मध्य प्रदेश में बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
: ( अवनीश कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 111 – सितम्बर – 2021- शनिवार


        भीम आर्मी संस्थापक ने मध्य प्रदेश में बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो
भीम आर्मी संस्थापक ने मध्य प्रदेश में बसपा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए दमदारी से निकाला रोड शो देवास – मध्य प्रदेश की पावन भूमि देवास में आयोजित वाहन रैली और प्रदेश कार्यालय का शुभारंम कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने किया। मध्य प्रदेश कमेटी ने भीम आर्मी संस्थापक भीमपुत्र विजय कुमार आजाद, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप भीमराव बौद्ध बौद्धाचार्य, राष्ट्रीय मुख्य सचिव मोनू कुमार आजाद को बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत कल डॉक्टर अंबेडकर चौक पर पहुंचे वहां भीम आर्मी संस्थापक विजय कुमार आजाद ने अपनी टीम के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का झंडा लहरा कर वाहन यात्रा का शुभारंभ किया वाहन यात्रा को सम्पूर्ण शहर में भ्रमण कराया गया। वाहन यात्रा के बाद विकास नगर में विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों ने वहां उपस्थित क्षेत्रीय एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यों और मिशनरी लोगों को शिक्षा स्वच्छता और संविधान के प्रति जागरूक किया संगठन की कार्यशैली और नीतियों से प्रेरित होकर देवास जिले में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की और संपूर्ण मध्यप्रदेश में भीम आर्मी और बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने की शपथ ग्रहण की। विचार गोष्ठी के समापन के पश्चात भीम आर्मी संस्थापक और उनकी टीम ने गंगानगर मैं भीम आर्मी मध्य प्रदेश के लिए प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मध्य प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बालोदिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमजद अली, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार आजाद, प्रदेश प्रचारक प्रदीप जुलानिया, सागर जिलाध्यक्ष विजय अहिरवार, छतरपुर जिलाध्यक्ष सोहन कुमार आजाद, देवास जिलाध्यक्ष तोहित पठान, महिला बिंग देवास सदर अध्यक्ष जागृति श्रीवास्तव, उमा प्रजापति, दीपांशी भावसार पूजा जादौन अपनी टीम के साथ मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!