मैनपुरी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
मैनपुरी : (सुजाउददीन – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 11 – सितम्बर – 2021- शनिवार


                         मैनपुरी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 

मैनपुरी की दन्नाहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर फैक्ट्री से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री से तमंचे और राइफल सहित अवैध हथियार बनाने वाले उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं। फैक्ट्री में शामिल अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश में जुट गई है। दन्नाहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम हलपुरा निवासी रूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र रामपाल सिंह को अवैध तमंचा और राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री से पुलिस ने तमंचा दो राइफल हथियार बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी रूपेंद्र सिंह उर्फ पप्पू को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम किया है। अवैध शस्त्र फैक्ट्री में शामिल अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!