समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9161507983)
लखनऊ  : (सम्पादक मुकेश भारती – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 01 – अक्टूबर – 2021-शुक्रवार ।


   

                                                                          आलापुर अंबेडकरनगर |
                  समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई

 

आलापुर अंबेडकरनगर गुरुवार को जिले के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर निषाद तथा संचालन पिंटू यादव ने किया। बैठक में भीम लाल यादव को आलापुर,त्रिभुवन को टांडा,बबिता विश्वकर्मा को जलालपुर गया प्रसाद को अकबरपुर तथा रामप्रकाश पाल को कटेहरी विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान देवरिया पंडित गांव के पूर्व प्रधान राजमणि गौतम के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।कार्यक्रम को जिपस अजीत यादव विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र यादव ब्लाक प्रमुख विकास यादव रामप्यारे रामचंद्र वर्मा ब्रह्मदेव यादव पूर्व प्रमुख प्रमोद दत्त राजेंद्र वर्मा उर्फ कल्लू रामहित चौहान रमा देवी रामप्रसाद राजेंद्र यादव मदन यादव डॉक्टर धीरेंद्र यादव फौजदार पाल सूरज निषाद अनिल गौतम कंतराज चौरसिया अजीत यादव एडवोकेट बृजेश यादव शिवकरन यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त ने विधान सभा क्षेत्र आलापुर के ग्राम सभा सुल्तानपुर में सपा नेता गुरुदेव गौतम व भुलई गौंड का कुशलक्षेम पूछा|उसके बाद पूर्व सांसद माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने सपा नेता कृष्ण कुमार पाण्डेय के आवास पर कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की|इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!