विधानसभा चुनाव 2022 में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी- राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
सहारनपुर : (सोनु गौतम – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 16 – अक्टूबर – 2021-शनिवार ।
विधानसभा चुनाव 2022 में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी- राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी
गंगाेह/ सहारनपुर 16 अक्टूबर
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा पार्टी सत्ता में आते ही सबसे पहले पश्चिमी प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना कराना। रोडवेज बसों की संख्या को बढ़ाना। सीमांत किसानों को ₹15000 और किसान सम्मान निधि 6000 से ₹12000 बढ़ाए जाएंगे। मोदी मीडिया आज देश को गुमराह कर झूठ को सत्य में बदलने की साजिश रच रही है। लखीमपुर कांड में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान 3 काले कानूनों को हटाने के लिए आंदोलन चला रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी किसानों के लिए एक शब्द भी नहीं बोलते। बल्कि उन पर सरकार अत्याचार करने में लगी है प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी ।
पत्रकार सोनु गौतम सहारनपुर
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |