अयोध्या भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी उप निदेशक उद्यान के कार्यालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
अयोध्या: (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 18 – अक्टूबर – 2021-सोमवार ।
अयोध्या भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी उप निदेशक उद्यान के कार्यालय पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर जनपद अयोध्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी उप निदेशक उद्यान के कार्यालय पर इकट्ठा होकर ,प्रदर्शन करते हुए फैजाबाद जंक्शन पर पहुंचकर रेल का चक्का जाम करने का प्रयास किया मुस्तैद भारी पुलिस बल भाकियू कार्यकर्ताओं को रेल जाम करने से रोका तो किसानों व पुलिस बल में धक्का-मुक्की व नोकझोंक हुई जिसके बाद में प्रशासन ने भाकियू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई पूर्व घोषणा के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी व किसान उप निदेशक उद्यान के कार्यालय पर पंचायत करके प्रदर्शन करते हुए, सरकार विरोधी व तीनों कृषि कानूनो की वापसी तथा अजय मिश्रा ट्रेनी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए, जोरदार नारा लगाते हुए फैजाबाद मुख्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेलवे जाम करने का प्रयास किया, परन्तु मुस्तैद भारी पुलिस प्रशासन ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिसके कारण भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस बल में काफी नोकझोक व धक्का मुक्की हुई। और प्रशासन ने भाकियू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि प्रशासन चाहे जितना तानाशाही हठधर्मिता अपना लें किसान डरने वाले नहीं हैं तीनों कृषि कानून की वापसी,MSP पर कानून बनाने , अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी तक आंदोलन चलता रहेगा। श्री वर्मा ने बताया कि फरीद अहमद को रौनाही, रामगोपाल मोरिया बीकापुर, महेंद्र वर्मा को गोसाईगंज की पुलिस ने होम अरेस्ट कर रखा है गिरफ्तारी देने वालों में सूर्यनाथ वर्मा ,भागीरथी वर्मा, अरविंद यादव ,शंकर पाल पांडे भोला सिंह, जगन्नाथ पटेल, राम जगत यादव ,देवी प्रसाद वर्मा ,जगतपाल सिंह, रामू चंद्र विश्वकर्मा ,विशाल वर्मा, कामता प्रसाद वर्मा ,राम गणेश मौर्य, तिलक राम गुप्ता उमाशंकर वर्मा राम ,सिधार यादव ,्राज बहदुर वर्मा ,सत्रोहन यादव ,राजमणि यादव ,मस्तराम वर्मा ,राजाराम, अब्दुल हक, पारसनाथ सिंह, विकास गौतम, जागेश्वर वर्मा, नाथूराम यादव,रामबचन मौर्य, फूलचंद यादव, नफीसा खान, लक्ष्मी देवी, पिंकी देवी, कैलाशपति, गुड्डी ,संगीता देवी, संतोष वर्मा प्रेम शंकर, नरेंद्र विश्वकर्मा, बेचू राम, गुरुदीन वर्मा, बुधराम मौर्य, राम अवतार, राकेश वर्मा,सूर्यनारायण विश्वकर्मा, बिंदा प्रसाद, राम नवल, विजय वर्मा, विनोद कुमार, झिन्कू अली, धुवचंद रामानंद चौरसिया, राजेश मिश्रा वेद प्रकाश पांडे, मोहम्मद अली, कृष्णा वर्मा, शिव कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा, जगदीश यादव, राकेश पहलवान ,राम अवध किसान, श्रीमती , कुसुमा सीतापति, सुशीला, संगीता, आदि कुल 121 लोगों ने गिरफ्तारी दी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |