अयोध्या दशहरा पर परंपरागत से खपराडीह स्टेट में हुई शस्त्र पूजा
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती- सम्पर्क सूत्र 9336114041 )
अयोध्या : (फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) दिनांक- 18 – अक्टूबर – 2021-सोमवार ।
अयोध्या दशहरा पर परंपरागत से खपराडीह स्टेट में हुई शस्त्र पूजा
दशहरा पर परंपरागत से खपराडीह स्टेट में हुई शस्त्र पूजा। कार्यक्रम में पत्रकारों सहित तमाम लोग किए गए सम्मानित।हैदरगंज खपराडीह स्टेट में विजयदशमी पर्व पर वैदिक मंत्रों से परंपरागत शस्त्र पूजा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेट के कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह द्वारा संभ्रांत व्यक्तियों को अंग वस्त्र व भगवान राम के गर्भगृह जी मूर्ति भेटकर सम्मानित किया।क्षेत्र की खपरडीह रियासत अभी भी अपने गौरव साली परंपरा को समेटे हुए है। और उनका निर्वाहन उसी तरीके से किया जा रहा है। यहां पर सभी पर्व बड़ी राजकीरीति ,हर्ष वं उल्लास , आपसी भाईचारा के साथ मनाये जाते हैं। शुक्रवार को विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजा किया गया । जिसमें विद्वान आचार्य देव कुमार तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों के उद्घोष के साथ विधि-विधान पूर्वक शस्त्र पूजा कुंवर आनंद सिंह के बड़े पुत्र कुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह व छोटे पुत्र कुंवर अनिरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि स्टेट द्वारा रियासत काल का पारंपरिक आयोजन अपने आप में पुरानी परंपरा को सजोये हुए है। इस कार्यक्रम के द्वारा हमें स्टेट के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिली। कार्यक्रम में महानगर संघचालक विक्रमादित्य जिला प्रचारक शैलेंद्र जी भाजपा जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ,प्रेम नारायण शुक्ला, श्रीनिवास तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, मणीन्द्र शुक्ला, दिग्विजय सिंह, सुरेश मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पाठक शेर बहादुर शेर, राजेश वर्मा, रामजी दूबे, अवध राम यादव, बिंदेसवर मिश्रा, आरपी दूबे,पप्पू सोनी, सतीश तिवारी बृजेश दुबे उर्फ पिंटू इंद्रदेव त्रिपाठी ध्रुव शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |