अयोध्या /जमीन घोटाले में फंसे तत्कालीन DM अनुज झा और BJP के 2 विधायक, यूपी सरकार ने दिये जांच के आदेश
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
अयोध्या /जमीन घोटाले में फंसे तत्कालीन DM अनुज झा और BJP के 2 विधायक, यूपी सरकार ने दिये जांच के आदेश
▪️ अयोध्या/अयोध्या में मंदिर पर फैसला आते ही मची जमीन की लूट
▪️ अयोध्या पर फैसला आने के बाद कई अफसरों के रिश्तेदारों ने खरीदी जमीन
▪️ एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के करीबियों के नाम लैंड डील्स में आए सामने
▪️ अयोध्या के तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज झा के पिता ने भी खरीदी थी जमीन
▪️ विशेष सचिव राजस्व को योगी सरकार ने सौंपी जांच, 1 हफ्ते में देंगे रिपोर्ट
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अयोध्या:अयोध्या जमीन घोटाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अयोध्या जमीन घोटाले मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी अनुज झा, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी, लेखपाल, कानूनगो और बीजेपी के 2 विधायक फंसे हैं। इस मामले में यूपी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 1 हफ्ते के अंदर जांच की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अयोध्या में जमीन खरीद में ‘गड़बड़ी’ का मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। सीएम योगी के आदेश पर अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने जांच बैठाई है। मनोज सिंह जमीन खरीद मामले को लेकर जांच करेंगे और शासन को 1 हफ्ते में रिपोर्ट सौप देंगे। गौरतलब है कि, अयोध्या में जमीन खरीद विवाद मामले में कई नेताओं और अधिकारियों के परिजनों का नाम सामने आया है।
एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के करीबियों के नाम लैंड डी नवंबर 2019 में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या की कई लैंड डील सवालों के घेरे में है। आरोप है कि राम मंदिर का रास्ता साफ होने के बाद यूपी के कई अफसरों के रिश्तेदारों ने वहां जमीनें खरीदी हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस वक्त अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा के पिता ने भी राम मंदिर के पास जमीन खरीदी थी।
▪️ 15 अफसरों के रिश्तेदारों ने खरीदी जमीन
इस साल अगस्त में तत्कालीन डीएम अनुज झा ने राजस्व कोर्ट के पास एक मामला भेजा। इसमें एक दलित शख्स ने शिकायत की थी कि उसकी जमीन 21 बीघे की अवैध जमीन खरीद में शामिल है, जिसे महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट ने खरीदा था। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अनुज झा भी कम से कम उन 15 अफसरों में शामिल हैं, जिनके रिश्तेदारों ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रस्तावित मंदिर परिसर के आसपास जमीनें खरीदीं।
▪️ अनुज झा के पिता ने 28 मई 2020 को खरीदी जमीन
रिकॉर्ड्स के मुताबिक 28 मई 2020 को 320.631 वर्गमीटर का एक प्लॉट अयोध्या के मुगलपुरा में खरीदा गया। यह जगह राम मंदिर से मुश्किल से एक किलोमीटर दूर है। जमीन की रजिस्ट्री यूपी के आईएएस अफसर अनुज झा के पिता बद्री झा के नाम पर है। इस जमीन को 23 लाख 40 हजार रुपये में खरीदा गया। बताते चलें कि अनुज झा 21 फरवरी 2019 से 23 अक्टूबर 2021 तक अयोध्या के डीएम थे। इस वक्त वह पंचायती राज विभाग के डायरेक्टर हैं और लखनऊ में तैनात हैं।
▪️ अनुज झा बोले- जमीन खरीदी, कुछ गलत नहीं
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जब अनुज झा से इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अयोध्या एक धार्मिक स्थल है और मेरे पिता बुजुर्ग हैं। अगर वह अपने अंतिम दिनों में यहां रहना चाहते हैं तो इसमें गलत क्या है? क्या वह यहां कोई जमीन नहीं खरीद सकते? इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’ रेकॉर्ड्स के मुताबिक बद्री झा ने आवासीय (गैर कृषि) जमीन अयोध्या के तुलसीनगर के रहने वाले मंशाराम सिंह से खरीदी। जमीन की रजिस्ट्री में बद्री झा का पता बिहार के मधुबनी जिले में स्थित उनके गांव का है।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर का रास्ता साफ होने के बाद सरकार ने जिन तमाम विकास योजनाओं का खाका खींचा, उनकी जानकारी कुछ चुनिंदा अधिकारियों को थी। आरोप है कि विकास योजनाओं के दायरे या फिर उनके आसपास आने वाली जमीनों के बारे में अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों को बताया और उन्होंने भविष्य के लिहाज से उचित जमीन की खरीद की।
▪️ नीचे उन अफसरों की लिस्ट जिनके रिश्तेदारों ने अयोध्या में जमीनें खरीदी हैं। 👇
▪️ एमपी अग्रवाल, कमिश्नर अयोध्या
एमपी अग्रवाल के ससुर केशव प्रसाद अग्रवाल ने 10 दिसंबर, 2020 को बरहटा मांझा में महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट से ~31 लाख रुपये में 2,530 वर्गमीटर जमीन खरीदी। उनके बहनोई आनंद वर्धन ने उसी दिन उसी गांव में ट्रस्ट से 15.50 लाख रुपये में 1,260 वर्ग मीटर जमीन खरीदी। जानकारी के मुताबिक कमिश्नर की पत्नी अपने पिता की फर्म हेलमंड कॉन्ट्रैक्टर्स ऐंड बिल्डर्स एलएलपी में पार्टनर हैं।
▪️ दीपक कुमार, पूर्व डीआईजी अयोध्या
26 जुलाई 2020 से 30 मार्च 2021 तक डीआईजी अयोध्या थे। इनकी पत्नी की बहन महिमा ठाकुर ने 1 सितंबर, 2021 को बरहटा मांझा में 1,020 वर्गमीटर महर्षि रामायण ट्रस्ट से 19.75 लाख रुपये में खरीदा था।
▪️ ऋषिकेश उपाध्याय, मेयर अयोध्या
अयोध्या के मेयर हैं। फैसले से दो महीने पहले 18 सितंबर 2019 को इन्होंने हरीश कुमार से 30 लाख रुपये में 1,480 वर्ग मीटर जमीन खरीदी। 9 जुलाई, 2018 को परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रबंधक पद पर रहने के दौरान ऋषिकेश ने रमेश से दान के रूप में अयोध्या के काजीपुर चितवन में 2,530 वर्ग मीटर जमीन ली। सरकारी रेकॉर्ड में जमीन की कीमत “1.01 करोड़ है।
▪️ पुरुषोत्तम दास गुप्ता, पूर्व मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या
20 जुलाई 2018 से 10 सितंबर 2021 के बीच अयोध्या के मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता रहे हैं। अब गोरखपुर में एडीएम हैं। उनके साले अतुल गुप्ता की पत्नी तृप्ति गुप्ता ने अमरजीत यादव नाम के एक व्यक्ति के साथ साझेदारी में 12 अक्टूबर 2021 को बरहटा मांझा में 1,130 वर्ग मीटर जमीन ट्रस्ट से “21.88 लाख में खरीदी।
▪️ उमाधर द्विवेदी, रिटायर्ड आईएएस
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बरहटा मांझा में 23 अक्टूबर 2021 को ट्रस्ट से “39.04 लाख में 1,680 वर्ग मीटर जमीन खरीदी।
▪️ आयुष चौधरी, पूर्व एसडीएम अयोध्या
अयोध्या में एसडीएम थे। आयुष की चचेरी बहन शोभिता रानी ने अयोध्या के बिरौली में 5,350 वर्ग मीटर जमीन 17.66 लाख रुपये में आशाराम से खरीदी। यह डील 28 मई, 2020 को हुई। 28 नवंबर, 2019 को शोभिता रानी की संचालित आरव दिशा कमला फाउंडेशन ने दिनेश कुमार से “7.24 लाख रुपये में अयोध्या के मलिकपुर में 1,130 वर्ग मीटर जमीन और खरीदी।
▪️ अरविंद चौरसिया, पीपीएस अफसर
पीपीएस अधिकारी अब मेरठ में तैनात। 21 जून 2021 को उनके ससुर संतोष कुमार चौरसिया ने भूपेश कुमार से अयोध्या के रामपुर हलवारा उपरहार गांव में 126.48 वर्ग मीटर 4 लाख रुपये में खरीदी। 21 सितंबर 2021 को उनकी सास रंजना चौरसिया ने कारखाना में 279.73 वर्ग मीटर जमीन भागीरथी से 20 लाख रुपये में खरीदी।
▪️ बद्री उपाध्याय, लेखपाल
गांजा गांव के लेखपाल हैं। 8 मार्च, 2021 को उनके पिता वशिष्ठ नारायण उपाध्याय ने श्याम सुंदर से गांजा में 116 वर्ग मीटर 3.50 लाख रुपये में खरीदा
▪️ सुधांशु रंजन, कानूनगो
गंजा गांव के कानूनगो हैं। 8 मार्च 2021 को रंजन की पत्नी अदिति श्रीवास्तव ने गांजा में 270 वर्ग मीटर जमीन 7.50 लाख रुपये में खरीदी।
▪️ दिनेश ओझा, पेशकार
पेशकार हैं। 15 मार्च, 2021 को इनकी बेटी श्वेता ओझा ने तिहुरा मांझा में 2542 वर्ग मीटर जमीन खरीदी। यह गांव भी भान सिंह के दायरे में आता है। महराजदीन से 5 लाख रुपये में उन्होंने यह जमीन खरीदी।
▪️ योगी सरकार ने दिए जांच के आदेश
योगी सरकार ने इस बीच पूरे मामले में एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। विशेष सचिव राजस्व मामले की जांच कर एक हफ्ते में सरकार को रिपोर्ट देंगे। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) मनोज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री ने अगले 5-7 दिनों में संबंधित दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी ने रिपोर्ट का संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विशेष सचिव के रैंक के एक अधिकारी को जांच करने के लिए कहा गया है। विशेष सचिव राधेश्याम मिश्रा को जांच करने के लिए कहा गया है।’ रिपोर्ट ब्यूरो चीफ फूलचंद्र अयोध्या की खास रिपोर्ट
थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के वांछित 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारन्टी/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.12.2021 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 539/2021 धारा 307/332/353/147/148/149/323/336/427/504/506 IPC व 7 CLA ACT के वांछित 34 अभियुक्तों:-
1.महेश कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
2.दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
3.गौरीशंकर पुत्र मंगल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
4.विश्राम पुत्र राम विलास निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
5.महावीर पुत्र बिरजू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
6. मस्तराम उर्फ गिरीश पुत्र छिद्दू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
7. भोला पुत्र छिद्दू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
8. राजकुमार पुत्र कल्लूराम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
9.शिवपूजन पुत्र चन्नूलाल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
10.सफ्फल पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
11.अमित पुत्र बदलू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
12.संदीप पुत्र कल्लू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
13.अवधेश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
14.पैकरमा पुत्र इतवारी निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
15.राजकुमार पुत्र बदलू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
16.पवन कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
17.संजय पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
18.श्रीपाल पुत्र अम्बर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
19.अख्तर अली पुत्र सहादत अली निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
20.कल्लू पुत्र कुन्नू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
21.मुकेश उर्फ मुनेश कुमार पुत्र चेतराम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
22.गुड्डू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
23.हरीश पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
24.दीपक कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
25.यूनुस अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
26.शर्मा पुत्र अशर्फी लाल (ग्राम चौकीदार) निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
27.रामसहाय पुत्र डोरे निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
28.रामसेवक पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
29.मनोज पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
30.नरेश पुत्र रामनारायण निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
31.दीपू मौर्य पुत्र गोपीचन्द मौर्य निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
32.शिवपाल पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
33.रामलखन पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
34. ममता देवी पत्नी महेश कुमार निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
को गिरफ्तार किया गया, जिसमें अभियुक्त महेश कुमार पुत्र महावीर कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर एवं अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कातरतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 540/2021 व 541/2021 अन्तर्गत धारा 3/25 A ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 540/2021 धारा 3/25 A ACT बनाम महेश कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
2.मु0अ0सं0 541/2021 धारा 3/25 A ACT बनाम दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी
1- महेश कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी केकब्जे से दो अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर
2. दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूश 315 बोर
पुलिस टीम
1.प्र०नि० विमल गौतम, थाना फूलबेहड़ 2.उ0नि0 मदन मोहन दिवेदी, थाना फूलबेहड़ 3 हे0का0 रमाकान्त राव, थाना फूलबेहड़ 4 हे0का0 पुष्पेन्द्र यादव, थाना फूलबेहड़ 5.हे0का0 विजय रावत, थाना फूलबेहड़ 6 हे0का0 इन्द्रपाल सिंह, थाना फूलबेहड़ 7. का0 धीरज कुमार, थाना फूलबेहड़ 8. का0 मनीराम, थाना फूलबेहड़ 9 का0 विनीत कुमार, थाना फूलबेहड़ 10 का0 श्याम किशुन, थाना फूलबेहड़ 11 का0 शनि यादव, थाना फूलबेहड़ 12.का0 अनिरुद्ध यादव, थाना फूलबेहड़ 13 का0 अजीत सिंह, थाना फूलबेहड़ 14. म0का0 कुमारी वर्षा, थाना फूलबेहड़ 15.म0का0 अश्वनी कुमारी, थाना फूलबेहड़ 16 म0का0 दीपशिखा, थाना फूलबेहड़ 17 म0का0 मोहिनी त्रिवेदी, थाना फूलबेहड़ 18. म0का0 प्रियंका देवी, थाना फूलबेहड़ 19. म0का0 सुरुचि विश्नोई, थाना फूलबेहड़ 20. म0का0 निशा चौहान, थाना फूलबेहड़
संवादाता :मथुरा – विजय कुमार : दिनांक 23 दिसंबर 2021 को केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी जन विरोधी नीतियों एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन स्थल कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा पर 415 वे दिन किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के 119 जन्म दिवस पर गगनभेदी नारों के साथ भावांजलि अर्पित करते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ़ ट्रेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गयाl

प्रदर्शन के दौरान रमेश सैनी एवं बसपा नेता चित्रसेन मौर्य ने संयुक्त बयान में कहा अगर भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के दिल में अगर थोड़ा सा भी सम्मान है तो किसानों के हत्यारे गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों मजदूरों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभूतपूर्व योगदान देकर खुशाली का रास्ता खोला वर्तमान में मोदी सरकार किसानों गरीबों मजदूरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रही है ।
समस्त वक्ताओं महामहिम राष्ट्रपति जी से किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की और किसानों के हत्यारे अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान इंजीनियर राहुल सागर,बृजलाल कामरेड, ओमप्रकाश माहौर नेता जी वृंदावन, एडवोकेट देवेंद्र कुमार,रोहतास बोरा, विक्रांत सिंह चित्रसेन मौर्य,लक्ष्मण सिंह बौद्ध,भारत चंदेल, जितेंद्र बाजना, नरेश कुमार,महेंद् पाल बसपा नेता, सौदान,हातिम सिंह आशीर्वाद आदि उपस्थित रहे भवदीय|राही 23 दिसंबर 2021।विजय कुमार मथुरा सिटी रिपोर्टर
जौनपुर सुईथाकला- सरकार द्वारा संचालित विद्यालय प्रबंध समिति ग्राम प्रधानों सचिवों शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने उपस्थित एसएमसी के अध्यक्षों ग्राम प्रधानों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कदापि नौकर नहीं होता है बल्कि वह राष्ट्र का निर्माता होता है जो अपने ज्ञान से श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण करके राष्ट्र के उत्थान के प्रति अपने महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है।
शिक्षक कदापि नहीं होता है नौकर- डॉ उमेशचंद्र तिवारी
उन्होंने गुरु पद को सबसे महत्वपूर्ण बताया और राष्ट्र के विकास में गुरु के योगदान को सर्वोपरि बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक दुमदुमा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने अध्यापकों ग्राम प्रधानों तथा एसएमसी के अध्यक्षों को गांव के सर्वांगीण विकास का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यदि 50% योगदान यह सभी कर दें तो ब्लॉक पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच सकता है। उन्होंने अपने वेतन से लाउडस्पीकर देने का एलान किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक समर्पित होकर अपनी सेवाएं निस्वार्थ रूप से दे रहे हैं उनकी कार्यशैली पर संदेह नहीं करना चाहिए बल्कि सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि प्रति तिमाही के हिसाब से एमडीएम के बारे में एक सूची तैयार करके उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापकों ग्राम प्रधानों तथा प्रबंध समिति के अध्यक्षों तथा अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पारसनाथ यादव ने किया। ए आर पी मनोज सिंह, ग्राम प्रधान विजय सिंह गैरवाह, अरविंद सिंह प्रधान भैसौली, एस एम सी के अध्यक्ष रामखेलावन वर्मा आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, ब्लॉक मंत्री डॉ निशा कांत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मदारीपुर भेला संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार यादव पिंटू प्रधान प्रतिनिधि रुधौली, राजेश कुमार ग्राम प्रधान लौदा, प्रधानाध्यापक राय साहब सिंह प्राथमिक विद्यालय भेला, प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र बिंद प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर, ग्राम प्रधान चंदा देवी समोधपुर, अनुपमा अग्रहरी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीन पुर सहित समस्त ग्राम प्रधान, शिक्षक तथा समिति के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 137वाँ दिन।
जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 137वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण


घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |