बसपा की नई ग्रामीण पर्यटन पॉलिसी में ऊन और सिल्क उद्योगो को जोड़ा जाएगा : विजय वाहड़ी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बसपा की नई ग्रामीण पर्यटन पॉलिसी में ऊन और सिल्क उद्योगो को जोड़ा जाएगा : विजय वाहड़ी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

24 दिसंबर 2021 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र काे बढ़ावा देने के लिए सरकार बनाकर पर्यटन के अनछुए क्षेत्रों के साथ-साथ ऊन और सिल्क से जुड़े उद्योगों को सब्सिडी पर ऋण देकर आगे बढ़ाएगी। विजय वाहड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष, बसपा हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा के धर्मशाला में कहा कि पर्यटन पॉलिसी मे ग्रामीण पर्यटन पर जोर दिया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऊन व सिल्क से जुड़े उद्योगों और महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएंगे । इस कार्यक्रम में शत प्रतिशत हिमाचल के लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे । जिससे हिमाचल प्रदेश के खासकर दुर्गम क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे।

बसपा की नई ग्रामीण पर्यटन पॉलिसी में ऊन और सिल्क उद्योगो को जोड़ा जाएगा : विजय वाहड़ी

हिमाचल प्रदेश की जनजातियों खासकर गुज्जर गद्दी और अन्य घुमंतू जनजातियों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए भेड़ पालन और सिल्क उत्पादन इत्यादि के लिए सब्सिडी देकर आर्थिकी बढ़ाने में मदद की जाएगी। ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को भी ग्रामीण पर्यटन पॉलिसी में जोड़कर हिमाचल प्रदेश की परंपरागत पहाड़ी टोपी, पट्टू, शॉल, मफलर, हाथ से निर्मित डिजाइनदार जुराबे व अन्य परंपरागत कलाओं के माध्यम से आय के अवसर बढ़ाए जाएंगे। देश और विदेश के पर्यटकों को ग्रामीण परिवेश में आमंत्रित कर हिमाचल प्रदेश के कल्चर से रूबरू करवाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।भवदीय- विजय वाहड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष, बसपा हिमाचल प्रदेश
मोबाइल : +91- +91 94181 11733


संवाददाता:- समस्तीपुर(जकी अहमद): ” खेती बिना खेत” के विषय पर चर्चा के दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुत नंदन शुक्ला ने आज कहा कि मशरूम की खेती कर किसान आत्म निर्भर बन सकते है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा समय – समय पर मशरूम उत्पादन पर किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के साथ – साथ मशरूम उत्पादन के माध्यम से आय को बढ़ाकर सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ओएस्टर मशरूम का उत्पादन किसान बहुत आसान तरीका से कर सकते है। शुक्ला ने कहा कि मशरूम उत्पादन को व्यवसाय के रूप में किया जा सकता है।

मशरूम की खेती कर किसान आत्म निर्भर बन सकते हैं : मरूत नंदन शुक्ला

मशरूम उत्पादन करने के लिए पीपी बैग, धान पुआल कुट्टी, फोर्मलिन रसायन, बेइस्टिंग, कवकनाशी और मशरूम बीज आदि की जरूरत होती है। साधारणतया कृत्रिम रूप से चार प्रकार के मशरूम उगाए जाते हैं। जिसमें ओएस्टर मशरूम, दूधिया मशरूम, धान पुआल मशरूम एवं सफेद बटन मशरूम शामिल हैं।

मशरूम की फसल तैयार होने में करीब 50 से 60 दिन लगते हैं। प्रति तोड़ाई से आधा किलो प्रति बैग उपज प्राप्त होती है। इस तरह किसान सालों भर अलग अलग किस्म का मशरूम का उत्पादन कर व्यवसाय कर सकते हैं।

Zaki Ahmad:Bureau Chief-Samastipur

साथ ही बचे हुए अवशेष से हम पुनः मशरूम उगा सकते है या भूसे को सड़ाकर कंपोस्ट खाद बनाकर खेत मे प्रयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि मशरूम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। प्रत्येक व्यक्ति को मशरूम का सेवन सब्जी, आचार, दूध में पाउडर आदि के रूप में करना चाहिए।

अलग अलग किस्म का मशरूम का उत्पादन कर व्यवसाय कर सकते हैं। साथ ही बचे हुए अवशेष से हम पुनः मशरूम उगा सकते है या भूसे को सड़ाकर कंपोस्ट खाद बनाकर खेत मे प्रयोग कर सकते है।मशरूम की खेती कर किसान आत्म निर्भर बन सकते हैं : मरूत नंदन शुक्ला


 

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। शिवपुरी जिले के प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अरुण सिंह तोमर शिवपुरी में है और लगातार भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को विकासखण्ड बदरवास अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बदरवास श्री एल.एन.पिप्पल, सहायक यंत्री श्री एम.के.सैनी एवं लाईजनिंग अधिकारी श्री रवीन्द्र झारिया उपस्थित रहे।

संवाददाता:- जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश-संजीव सुर्यवंशी जी:22 दिसंबर2021
उन्होंने मतदान केन्द्र क्रमांक 49 प्राथमिक शाला भवन पूर्व भाग बूढाडोंगर एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 50 प्राथमिक शाला भवन पश्चिम भाग बूढाडोंगर, मतदान केन्द्र क्रमांक 22 नवीन शाला भवन अटलपुर, मतदान केन्द्र क्रमांक 23 पंचायत भवन अटलपुर, मतदान केन्द्र क्रमांक 36 प्राथमिक शाला भवन सुमैला, मतदान केन्द्र क्रमांक 37 अतिरिक्त कक्ष सुमैला का निरीक्षण किया।

Sanjeev Surya vanshi
Sanjeev Suryawanshi: Distt.Bureau Chief-Shivpuri MP


प्रेक्षक श्री तोमर ने मतदान से पूर्व मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, शौचालय की साफ-सफाई, रैम्प एवं मतदान केन्द्र की साफ-सफाई के संबंध में निर्देश भी दिये।

कार्यालय तहसील बदरवास में आरओ एवं एआरओ बदरवास को निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिये गये।

उन्होंने  स्थानीय निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी का निरीक्षण किया तथा संबंधितो को निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यों को आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि में संपादित करने के निर्देश दिये।


संवादाता :बाह आगरा – सतीश कुमार : दिनांक 22:12 2021 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बोलते हुए पार्टी मुक्त सेक्टर प्रभारी पूर्व चेयरमैन एससी एसटी आयोग श्री गोरेलाल जाटव ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन जी के निर्देश के मुताबिक आगामी 2022 आम चुनाव हेतु खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक एवं पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे श्री गंगाधर सिंह कुशवाहा जी को भोजन समाज पार्टी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया जाता है।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया आयोजित

इस अवसर पर हुई सभा में मुख्य रूप से सर्वश्री प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी श्री संतोष आनंद मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल श्री रामनरेश कर्दम जी मुख्य सेक्टर प्रभारी आगरा मंडल पूर्व डॉ मुकेश राजपूत मुरारी लाल गोयल मुख्य सेक्टर प्रभारी गढ़ सर्व श्री अजय कुमार

Satish 400
Satish :Bureau Report- Agra

पार्षद नेमीचंद चौधरी विमल वर्मा सुमित सेन नवाब सिंह मौर्य वीरेंद्र चित्तौड़िया पार्षद मानवेंद्र कुशवाहा विक्रम सिंह जितेंद्र कुमार जीतू एवं जिला कमेटी में जिला उपाध्यक्ष संदीप मुखिया जिला महासचिव अरविंद मथुरिया जिला कोषाध्यक्ष सत्तार उस्मानी जिला संगठन मंत्री संतोष चतरा विधानसभा कमेटी में अध्यक्ष राकेश मौर्या उपाध्यक्ष मेराजुद्दीन कोषाध्यक्ष गुड्डू नगर महासचिव श्री कृष्ण कुशवाहा जिला सचिव प्रदीप कुमार किशन शर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे संचालन सौरभ दयाल  तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरज बघेल ने किया। :सतीश कुमार तहसील रिपोर्टर बाह आगरा, 79500595284


पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 137वाँ दिन।
जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 137वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण

jaunpur news
जौनपुर पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 135वाँ दिन
पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 137वाँ दिन।

घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ जारी रहा। यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराया गया।


थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के वांछित 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारन्टी/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.12.2021 को थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 539/2021 धारा 307/332/353/147/148/149/323/336/427/504/506 IPC व 7 CLA ACT के वांछित 34 अभियुक्तों:-


दलित प्रधान महिला मंजू गौतम के परिवारी जन ने जनपद लखीमपुर खीरी के जिला अधिकारी को थाना फूलबेहड़ के इंचार्ज द्वारा किया गया महिलाओं के साथ अत्याचार व हिंसा  के संबंध में दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन और तत्काल थाना इंचार्ज को हटाने की की मांग । 

मीडिया में दिया बयान :थाना फूलबेहड़ के इंचार्ज पर लगया आरोप


1.महेश कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 2.दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 3.गौरीशंकर पुत्र मंगल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 4.विश्राम पुत्र राम विलास निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 5.महावीर पुत्र बिरजू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 6. मस्तराम उर्फ गिरीश पुत्र छिद्दू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 7. भोला पुत्र छिद्दू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
8. राजकुमार पुत्र कल्लूराम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 9.शिवपूजन पुत्र चन्नूलाल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 10.सफ्फल पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
11.अमित पुत्र बदलू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 12.संदीप पुत्र कल्लू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 13.अवधेश पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 14.पैकरमा पुत्र इतवारी निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 15.राजकुमार पुत्र बदलू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 16.पवन कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 17.संजय पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 18.श्रीपाल पुत्र अम्बर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
19.अख्तर अली पुत्र सहादत अली निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 20.कल्लू पुत्र कुन्नू निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 21.मुकेश उर्फ मुनेश कुमार पुत्र चेतराम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 22.गुड्डू पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 23.हरीश पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 24.दीपक कुमार पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 25.यूनुस अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
26.शर्मा पुत्र अशर्फी लाल (ग्राम चौकीदार) निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 27.रामसहाय पुत्र डोरे निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 28.रामसेवक पुत्र रामगुलाम निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 29.मनोज पुत्र मैकूलाल निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 30.नरेश पुत्र रामनारायण निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 31.दीपू मौर्य पुत्र गोपीचन्द मौर्य निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 32.शिवपाल पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
33.रामलखन पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 34. ममता देवी पत्नी महेश कुमार निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी।


प्रतिक्रिया : जिलाधिकारी को ज्ञापन :दलित प्रधान महिला मंजू गौतम के परिवारी जन ने भारतीय दलित पैंथर के राष्ट्रीय संयोजक मनोज भारती की मदद से जनपद लखीमपुर खीरी के जिला अधिकारी को थाना फूलबेहड़ के इंचार्ज द्वारा किया गया महिलाओं के साथ अत्याचार व हिंसा  के संबंध में दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन और तत्काल थाना इंचार्ज को हटाने की की मांग । 


को गिरफ्तार किया गया, जिसमें अभियुक्त महेश कुमार पुत्र महावीर कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर एवं अभियुक्त दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कातरतूस बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 540/2021 व 541/2021 अन्तर्गत धारा 3/25 A ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 540/2021 धारा 3/25 A ACT बनाम महेश कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी
2.मु0अ0सं0 541/2021 धारा 3/25 A ACT बनाम दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी

अभियुक्तगण के कब्जे से बरामदगी
1- महेश कुमार पुत्र महावीर निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी केकब्जे से दो अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर
2. दीपक कुमार उर्फ दीप कुमार उर्फ दीपू पुत्र शत्रुहन निवासी ग्राम दुधवा थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूश 315 बोर

पुलिस टीम
1.प्र०नि० विमल गौतम, थाना फूलबेहड़ 2.उ0नि0 मदन मोहन दिवेदी, थाना फूलबेहड़ 3 हे0का0 रमाकान्त राव, थाना फूलबेहड़ 4 हे0का0 पुष्पेन्द्र यादव, थाना फूलबेहड़ 5.हे0का0 विजय रावत, थाना फूलबेहड़ 6 हे0का0 इन्द्रपाल सिंह, थाना फूलबेहड़ 7. का0 धीरज कुमार, थाना फूलबेहड़ 8. का0 मनीराम, थाना फूलबेहड़ 9 का0 विनीत कुमार, थाना फूलबेहड़ 10 का0 श्याम किशुन, थाना फूलबेहड़ 11 का0 शनि यादव, थाना फूलबेहड़ 12.का0 अनिरुद्ध यादव, थाना फूलबेहड़ 13 का0 अजीत सिंह, थाना फूलबेहड़ 14. म0का0 कुमारी वर्षा, थाना फूलबेहड़ 15.म0का0 अश्वनी कुमारी, थाना फूलबेहड़ 16 म0का0 दीपशिखा, थाना फूलबेहड़ 17 म0का0 मोहिनी त्रिवेदी, थाना फूलबेहड़ 18. म0का0 प्रियंका देवी, थाना फूलबेहड़ 19. म0का0 सुरुचि विश्नोई, थाना फूलबेहड़ 20. म0का0 निशा चौहान, थाना फूलबेहड़


मथुरा आज दिनांक 23 दिसंबर 2021 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर मथुरा कलेक्ट्रेट स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा परम श्रद्धेय स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी किसानों के मसीहा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी को केंद्र सरकार से भारत रत्न देने की मांग की इस मौके पर भारतीय किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर किया प्रतिमा पर माल्यार्पण 

यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति में दोनों महापुरुषों को भारत रत्न देने की मांग के लिए विशाल प्रदर्शन किया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी किसान नेता दिनेश आनंद पापे जी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी गजेंद्र सिंह गावार जिला संगठन मंत्री धीरी सिंह महानगर महामंत्री सुनील चौधरी युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी तनवीर कुरेशी फैजान कुरेशी आदि मौजूद थे  विजय कुमार मथुरा सिटी रिपोर्टर


संवादाता :मथुरा – विजय कुमार : दिनांक 23 दिसंबर 2021 को केंद्र व राज्य सरकार की दमनकारी जन विरोधी नीतियों एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन स्थल कृष्णा नगर बिजली घर मथुरा पर 415 वे दिन किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के 119 जन्म दिवस पर गगनभेदी नारों के साथ भावांजलि अर्पित करते हुए गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ़ ट्रेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गयाl

Vijay singh
Vijay singh : Distt.Bureau Chief Mathura UP

प्रदर्शन के दौरान रमेश सैनी एवं बसपा नेता चित्रसेन मौर्य ने संयुक्त बयान में कहा अगर भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के दिल में अगर थोड़ा सा भी सम्मान है तो किसानों के हत्यारे गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों मजदूरों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभूतपूर्व योगदान देकर खुशाली का रास्ता खोला वर्तमान में मोदी सरकार किसानों गरीबों मजदूरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रही है ।
समस्त वक्ताओं महामहिम राष्ट्रपति जी से किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की और किसानों के हत्यारे अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान इंजीनियर राहुल सागर,बृजलाल कामरेड, ओमप्रकाश माहौर नेता जी वृंदावन, एडवोकेट देवेंद्र कुमार,रोहतास बोरा, विक्रांत सिंह चित्रसेन मौर्य,लक्ष्मण सिंह बौद्ध,भारत चंदेल, जितेंद्र बाजना, नरेश कुमार,महेंद् पाल बसपा नेता, सौदान,हातिम सिंह आशीर्वाद आदि उपस्थित रहे भवदीय|राही 23 दिसंबर 2021।विजय कुमार मथुरा सिटी रिपोर्टर


जौनपुर सुईथाकला- सरकार द्वारा संचालित विद्यालय प्रबंध समिति ग्राम प्रधानों सचिवों शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चंद्र तिवारी ने उपस्थित एसएमसी के अध्यक्षों ग्राम प्रधानों तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कदापि नौकर नहीं होता है बल्कि वह राष्ट्र का निर्माता होता है जो अपने ज्ञान से श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण करके राष्ट्र के उत्थान के प्रति अपने महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व का निर्वहन करता है।

शिक्षक कदापि नहीं होता है नौकर- डॉ उमेशचंद्र तिवारी

उन्होंने गुरु पद को सबसे महत्वपूर्ण बताया और राष्ट्र के विकास में गुरु के योगदान को सर्वोपरि बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक दुमदुमा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऊंचगांव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने अध्यापकों ग्राम प्रधानों तथा एसएमसी के अध्यक्षों को गांव के सर्वांगीण विकास का संगम बताया। उन्होंने कहा कि यदि 50% योगदान यह सभी कर दें तो ब्लॉक पूरे जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंच सकता है। उन्होंने अपने वेतन से लाउडस्पीकर देने का एलान किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक समर्पित होकर अपनी सेवाएं निस्वार्थ रूप से दे रहे हैं उनकी कार्यशैली पर संदेह नहीं करना चाहिए बल्कि सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।

Mukesh Bharti
Mukesh Bharti: Chief Editor- Bahujan India 24 News

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि प्रति तिमाही के हिसाब से एमडीएम के बारे में एक सूची तैयार करके उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापकों ग्राम प्रधानों तथा प्रबंध समिति के अध्यक्षों तथा अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पारसनाथ यादव ने किया। ए आर पी मनोज सिंह, ग्राम प्रधान विजय सिंह गैरवाह, अरविंद सिंह प्रधान भैसौली, एस एम सी के अध्यक्ष रामखेलावन वर्मा आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, ब्लॉक मंत्री डॉ निशा कांत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मदारीपुर भेला संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश कुमार मौर्य, संतोष कुमार यादव पिंटू प्रधान प्रतिनिधि रुधौली, राजेश कुमार ग्राम प्रधान लौदा, प्रधानाध्यापक राय साहब सिंह प्राथमिक विद्यालय भेला, प्रधानाध्यापक सुभाषचंद्र बिंद प्राथमिक विद्यालय मदारीपुर, ग्राम प्रधान चंदा देवी समोधपुर, अनुपमा अग्रहरी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीन पुर सहित समस्त ग्राम प्रधान, शिक्षक तथा समिति के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!