मैनपुरी दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
मैनपुरी दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत
दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत कार पर पलटा मोरंग बालू भरा डंफर में सवार दो लोग घायल चालक भागा मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर कुचेला तिराहे के पास शुक्रवार की दोपहर मोरंग से भरा डंपर कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार करन कुमार और उसकी पत्नी कमलेश की मौत हो गई। दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पति करन कुमार के साथ मायके जा रही कमलेश को क्या पता था कि मौत रास्ते में दोनों का इंतजार कर रही है। दंपती कुचेला तिराहे के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे की खबर पाकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और रोते बिलखते हुए शवों के बाहर निकलने का इंतजार किया।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983)मैनपुरी 🙁 सुजाउददीन मंसूरी – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 19 फरवरी 2022- शनिवार ।
डंपर के नीचे दबकर कार चकनाचूर हो गई थी। क्षतिग्रस्त कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में डंपर सवार दो लोग घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर फरार हो गया था। ना बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी बटेश्वरी लाल बघेल ने अपनी पुत्री कमलेश की शादी 28 नवंबर 2021 को करन कुमार निवासी नई बस्ती आगरा रोड मैनपुरी के साथ की थी। कमलेश आगरा के एत्मादपुर में एक अस्पताल में नौकरी करती थी। करन कुमार शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को कार से दोनों लाखनमऊ जा रहे थे। कुचेला तिराहे के पास हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। करन कुमार के पिता सौराज सिंह बघेल दीवानी में वकालत करते हैं। जानकारी होने पर उनके साथ दीवानी के कई वकील भी मौके पर पहुंच गए। इटावा-मैनपुरी मार्ग पर रहा आधा घंटा जाम व्यस्ततम मैनपुरी इटावा मार्ग पर हुए हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दोनों ओर से आ रहे वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से आए वाहनों को एक ओर से ही व्यवस्थित तरीके से गुजारा। जाम में लगभग आधा घंटे तक वाहन चालक फंसे रहे।सीआरपीएफ जवानों ने की मशक्कत हादसे के समय मौके से गुजर रहे सीआरपीएफ के जवान मौके पर ही रुक गए। सीआरपीएफ के जवानों ने मौके पर जमा हुई भीड़ को हटाने के लिए बहुत देर तक मशक्कत की। मशक्कत करके आधा घंटे बाद ही सीआरपीएफ के जवानों ने यातायात सुचार कराया। बच्चों के लिए शहर में बनाया था मकान सौराज सिंह बघेल थाना औंछा के गांव भगवंतपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए नई बस्ती आगरा रोड पर मकान बनाया है। उनका बड़ा पुत्र देववृत गाजियाबाद में एक कंपनी में मैनेजर की नौकरी करता है। जबकि उनकी एकमात्र विवाहित पुत्री बबली जिला कासगंज में शिक्षक की नौकरी करती है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |