अयोध्या कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने बीकापुर ब्लाक के कई गांवों में जाकर संबोधित की – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अयोध्या कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने बीकापुर ब्लाक के कई गांवों में जाकर संबोधित की

1 min read
😊 Please Share This News 😊

( फूलचन्द्र – ब्यूरो रिपोर्ट ) अयोध्या कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने बीकापुर ब्लाक के कई गांवों में जाकर संबोधित की

सपा,बसपा,भाजपा किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों,की हितैषी नहीं-पूर्व सांसद निर्मल खत्री अयोध्या जिले के बीकापुर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने बीकापुर ब्लाक के कई गांवों में जाकर संबोधित की नुक्कड़ सभा,साथ ही साथ लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी किया, उन्होंने अपने उद्बोधन में भाजपा के नेतृत्व में चल रही सरकार को घेरते हुए कहा कि,सपा,बसपा,भाजपा किसानों, नौजवान, बेरोजगारों,की हितैषी नहीं, जनता महंगाई की मार झेल रही है,यही नहीं जब कांग्रेस की सरकार थी,यही सत्ताधारी भाजपा के लोग महंगाई पर चारों तरफ हल्ला गुहार करते थे, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को मीडिया में चिल्लाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जी को चूड़ियां भेज रही थी,अब क्या हो गया उन्हें महंगाई नहीं दिख रही है, महंगाई चरम पर है, किसान नौजवान,गरीब जनता परेशान हैं, रोजगार की व्यवस्था नहीं है,।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़  (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983):अयोध्या : – दिनांक 25 फरवरी 2022- शुक्रवार ।

निर्मल खत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा गैर कांग्रेसी सरकारों ने विकास कार्य किया बाधित। प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं। जाति धर्म के नाम पर बांटकर जनता को कर रहे गुमराह। क्षेत्र में बनी सड़कें एकदम जर्जर हो गई हैं चलना मुश्किल है। सबसे अधिक किसान परेशान कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां एवं कांग्रेस का घोषणा पत्र चुनाव में जीत का आधार बनेगा। युवाओं को 20 लाख नौकरी, स्कूटी, सभी वर्गों को समान अवसर, प्रदेश का विकास का आधार बनेगा, कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव को सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेश की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बीकापुर ब्लाक के उमरनी पिपरी, रपुर,गोहनियां, सहित दर्जन भर गांवों में आयोजित की नुक्कड़ सभा में पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव को जिताने की किया अपील।उसी दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने कहा जनता कांग्रेस के पक्ष में आने वाले 27 तारिख को जनता कांग्रेस के पक्ष मतदान करने जा रही है, हमने किसानों नौजवानों की लड़ाई लड़ी हैं, तमाम आन्दोलन में जेल गया है,वह जनता की लड़ाई के लिए जनता हमको आशीर्वाद देकर विधानसभा चुनाव में जीत दिलाकर विधानसभा भेजेगी, जनता ने यदि हमको मौका दिया तो, उनकी लड़ाई पहले जैसे लड़ते थे,हम उनकी सदन में लड़ूंगा। नुक्कड़ सभा हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता व अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!