उधम सिंह नगर राईस मिल में चोरी के आरोप पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

उधम सिंह नगर राईस मिल में चोरी के आरोप पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

उधम सिंह नगर राईस मिल में चोरी के आरोप पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

राईस मिल में चोरी के आरोप में गदरपुर पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार। 02.03.2022 को वादी मुकदमा श्री मनोरथ पाल पुत्र श्री दौलत राम निवासी वार्ड न0 06, थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर के द्वारा दी गई तहरीर बावत अज्ञात चोरो द्वारा दिनांक 01.03.22 की रात्री मे वादी की राईस मिल फैक्ट्री मे घुसकर मिल में लगी 04 मोटर चोरी करने बावत दाखिल तहीर के आधार पर थाना हाजा पर मु० FIR NO. 48/2022 धारा 380/457 IPC बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर, व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशनानुसार प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9161507983)उधम सिंह नगर : ( सपना कुमारी – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 5 मार्च 2022- शनिवार ।

टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास व सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्तगण 1- मौ0 सरफराज पुत्र याकूब निवासी पत्थरकुई, थाना गदरपुर जिला उधम सिहं नगर उम्र-19 वर्ष, 2- नफीस पुत्र जमील निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष, 3-मौ० फरीद पुत्र भूरा निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष, 4- सानू पुत्र अली अहमद निवासी डोंगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष को दिनांक 04.03.2022 को समय 11.20 बजे बेरिया को जाने वाले अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त गणो के कब्जे से राईस मिल से चोरी की गयी 04 मोटरे बरामद की गयी अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है व बाद कार्यवाही मा) न्ययालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त गणो की आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है।नाम पता अभियुक्त 1- मौ० सरफराज पुत्र याकूब निवासी पत्थरकुई, थाना गदरपुर जिला उधम सिहं नगर उम्र 19 वर्ष 2- नफीस पुत्र जमील निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष 3-मौ0 फरीद पुत्र भूरा निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष 4- सानू पुत्र अली अहमद निवासी डोंगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष बरामद माल का विवरण फैक्ट्री से चोरी की गयी 04 अदद प्रयोगशुदा मोटरे बरामद की गयी। पुलिस टीम 1- SHO श्री विजेन्द्र शाह थाना गदरपुर 2- SI श्री रमेश चन्द वेलवाल चौकी प्रभारी महतोष 3- कानि० 269 इमरान थाना गदरपुर 4- कानि0 717 ललिता प्रसाद थाना गदरपुर 5 कानि0 486 दीपक जोशी 6. SPO रवि पासवान।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!