देवास 8 मार्च को अंतर्राष्ट्री महिला दिवस मनाया गया
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
देवास 8 मार्च को अंतर्राष्ट्री महिला दिवस मनाया गया
8 मार्च को अंतर्राष्ट्री महिला दिवस मनाया गया। देवास। रविसाहेब आश्रम रेवाबाग,डामा कोचिंग क्लासेस में बड़ी ही सादगी के साथ वैचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके पर संगठन के पदाधिकारी ने महिलाओं और बच्चों के साथ बबीता चौहान जी ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, भेदभाव, और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में दिए गए हक अधिकारों को विस्तार पूर्वक महिलाओं को समझाया, महिलाओं को आगे बढ़ाने और खुद के पैरों पर खड़ा होने व आत्म निर्भर रहने की बात कही साथ ही छोटी बालिकाओं और युवा बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने पर जोर दिया।जिला सचिव विक्की मालवीय ने महिलाओं के त्याग बलिदान को संक्षिप्त रूप में बताया।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )
देवास : (दिलीप शिंदे – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 11 मार्च 2022- शुक्रवार ।
8 मार्च को अंतर्राष्ट्री महिला दिवस मनाया गया। देवास। रविसाहेब आश्रम रेवाबाग,डामा कोचिंग क्लासेस में बड़ी ही सादगी के साथ वैचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके पर संगठन के पदाधिकारी ने महिलाओं और बच्चों के साथ बबीता चौहान जी ने महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, भेदभाव, और बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में दिए गए हक अधिकारों को विस्तार पूर्वक महिलाओं को समझाया, महिलाओं को आगे बढ़ाने और खुद के पैरों पर खड़ा होने व आत्म निर्भर रहने की बात कही साथ ही छोटी बालिकाओं और युवा बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने पर जोर दिया।जिला सचिव विक्की मालवीय ने महिलाओं के त्याग बलिदान को संक्षिप्त रूप में बताया। सुरेश अगिरवाल सर द्वारा महिलाओं और बच्चों को हिंदू कोड बिल में बाबा
साहब द्वारा दिए गए अधिकारों के बारे में चर्चा की।सभी वक्ताओं ने नारी शक्ति को बढ़ावा और उनका मान सम्मान हमेशा बनाए रखने के लिए अपने अपने वक्तव्य रखें।कार्यक्रम के पश्चात सभी माता बहनों को चेयर रेस का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम व द्वितीय विजेताओं के साथ-साथ सभी महिलाओं को एक दूसरे को हार पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।निशुल्क डामा कोचिंग क्लासेस में सेवा दे रही- रीया थावलिया मैडम, चेतना गोड़वाल मैडम, विनर डांस एकेडमी संस्थापक श्रद्धा शिंदे मैडम, संगीता शिंदे मैडम, ज्योति सिन्हा मैडम आदि को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विक्की मालवीय जी,मुकुल थावलिया ने किया आभार शिक्षक डॉ दिलीप सिन्हा जी ने माना। Dama कोचिंग क्लासेस रेवाबाग देवास युवा क्रांति मिशन डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ देवास मध्य प्रदेश।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |