अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह उज्जैन सुराना होटल में हुआ संपन्न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह उज्जैन सुराना होटल में हुआ संपन्न

1 min read
😊 Please Share This News 😊

देवास मध्य प्रदेश – (दिलीप शिंदे – ब्यूरो रिपोर्ट ):अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह उज्जैन सुराना होटल में हुआ संपन्न।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पखवाड़े के रूप में 20 मार्च को मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि darys प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान जी, एवं 21 वर्षीय भंते # विपस्सीमैत्री जी रहे।कार्यक्रम का आरंभ भंते जी ने बुद्ध वंदना करवा कर किया एवं कम शब्दों में अपनी बात को गागर में सागर भरने का काम किया। निशुल्क चलाने वाली dama कोचिंग की शिक्षिका रिया थावलिया मैडम, चेतना गोढवाल मैडम ने अपना अनुभव विचार व्यक्त किए, और नारी शक्ति को मजबूती देने के साथ ही मिशन में हमेशा गति प्रदान करने की बात कही तत्पश्चात उनका स्वागत/सम्मान किया गया।

बबीता चौहान जी ने बताया कि इतिहास में क्रांतिकारी,समाजसुधारिका ,साहसी,प्रेरणादायक, संघर्षरत भारतीय महिलाओं का देश मे योगदान रहा जिन का संक्षिप्त में इतिहास बताया जिनमें त्याग की देवी माता रमाबाई, प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख के इतिहास पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की दशा पर प्रकाश डाला। साथ ही मात्र शक्तियों में सीमा अगिरवाल जी ने प्रथम बार माइक पर अपनी बात रखी।वही सुरेश अगीरवाल सर के पुत्र – पुत्री (Dama कोचिंग क्लासेज के स्टूडेंट) आदित्य व प्रतिज्ञा अगीरवाल, ने माता सावित्रीबाई फुले का इतिहास दमदार इसे बताया । सभी महिलाओं ने बारी-बारी से अपना परिचय देते अपनी प्रस्तुति भी दी जैसे-नाटिका,गीत,कविता,शायरी,आदि प्रस्तुत की। आकर्षक का केंद्र फूलन देवी का कैरेक्टर ताई जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन (मुख्य सूत्रधार) ममता जवादे मैडम ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सुरेश अगीरवाल सर, विक्की मालवीय सर, मुकुल थावलिया सर एवं समस्त नारी शक्ति माता बहने। आयोजक – माता रमाई महिला मंडल समिती उज्जैन सफल कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार ममता जवादे मैडम एवं पूरी रमाई महिला मंडल की टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!