यूपी में जीत के बाद शपथ ग्रहण – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

यूपी में जीत के बाद शपथ ग्रहण

1 min read
😊 Please Share This News 😊

यूपी में जीत के बाद शपथ ग्रहण 

प्रचंड जीत का ऐतिहासिक शपथ-ग्रहण यूपी में प्रचंड जीत के बाद शपथ ग्रहण भी ऐतिहासिक होगा। करीब 70 हजार लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश की हर विधानसभा से लोगों को बुलाया गया है। संभवत: इतने बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का यह पहला कार्यक्रम है।शपथ ग्रहण से पहले सुबह आठ से नौ बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ता राज्य के 27 हजार से अधिक मंदिरों में पूजन करेंगे।कार्यक्रम में 6,000 स्टेट गेस्ट शामिल होंगे। इसके लिए 45 बड़े और 70 छोटे होटलों में 5,000 कमरे बुक कराए गए हैं।इकाना स्टेडियम की 50 हजार लोगों की क्षमता है। 20 हजार कुर्सियां दर्शक दीर्घा में लगाई गई हैं।स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़क के किनारे करीब 10 हजार गमले लगाए गए हैं।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )– ( अमरेन्द्र सिंह – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 25 मार्च 2022- शुक्रवार ।

प्रचंड जीत का ऐतिहासिक शपथ-ग्रहण यूपी में प्रचंड जीत के बाद शपथ ग्रहण भी ऐतिहासिक होगा। करीब 70 हजार लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश की हर विधानसभा से लोगों को बुलाया गया है। संभवत: इतने बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का यह पहला कार्यक्रम है।शपथ ग्रहण से पहले सुबह आठ से नौ बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ता राज्य के 27 हजार से अधिक मंदिरों में पूजन करेंगे।कार्यक्रम में 6,000 स्टेट गेस्ट शामिल होंगे। इसके लिए 45 बड़े और 70 छोटे होटलों में 5,000 कमरे बुक कराए गए हैं।इकाना स्टेडियम की 50 हजार लोगों की क्षमता है। 20 हजार कुर्सियां दर्शक दीर्घा में लगाई गई हैं।स्टेडियम तक पहुंचने वाली सड़क के किनारे करीब 10 हजार गमले लगाए गए हैं। 9 हैलिपेड बनाए गए हैं।साधु-संतों के अलावा, जिले के प्रमुख लोगों को भी शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है।58 हजार फीट की वॉल पेटिंग लखनऊ की दीवारों पर बनवाई गई है। यूपी में अब तक 21 राजनेता सीएम बने योगी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले 38वें मुख्यमंत्री है। हालांकि, बतौर चेहरा देखें तो 21वें सीएम हैं। यानी, योगी को मिलाकर अब तक 21 राजनेता यूपी के सीएम बन चुके हैं। इससे पहले मुलायम सिंह, मायावती, कल्याण सिंह, एनडी तिवारी, हेमवतीनंदन बहुगुणा, चंद्र भानु गुप्ता, संपूर्णानंद, गोविंद बल्लभ पंत ने दो या इससे ज्यादा बार प्रदेश की बागडोर संभाली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!