मथुरा श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी जा रहीं हैं – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मथुरा श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी जा रहीं हैं

1 min read
😊 Please Share This News 😊

मथुरा श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी जा रहीं हैं

मथुरा.बीजेपी विधायक श्री कांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की दी जा रहीं हैं सोशल मीडिया पर बधाई जबकि उनको अभी कोई पद नहीं दिया संगठन ने मथुरा। फेसबुक,व्हाट्स एप सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुई हैं। जिसमें श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी जा रहीं हैं। बधाई देने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता हैं। दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से पूर्व ऊर्जा मंत्री और अब विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई थी वह अभी भी जारी है। लगातार सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई भी मिल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई के कुछ पोस्ट फेसबुक,व्हाट्स एप भी वायरल हुए हैं।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041 )मथुरा : ( विजय कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )- दिनांक 6 अप्रैल 2022- बुधवार ।

मथुरा.बीजेपी विधायक श्री कांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की दी जा रहीं हैं सोशल मीडिया पर बधाई जबकि उनको अभी कोई पद नहीं दिया संगठन ने मथुरा। फेसबुक,व्हाट्स एप सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हुई हैं। जिसमें श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई दी जा रहीं हैं। बधाई देने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता हैं। दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा सरकार में मथुरा से पूर्व ऊर्जा मंत्री और अब विधायक श्रीकांत शर्मा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की जो चर्चा शुरू हुई थी वह अभी भी जारी है। लगातार सोशल मीडिया पर श्रीकांत शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की बधाई भी मिल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने की बधाई के कुछ पोस्ट फेसबुक,व्हाट्स एप भी वायरल हुए हैं। जिसमें साफ लिखा है कि श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जानें पर ढेर सारी बधाई एवम् शुभकामनाएं। श्रीकांत शर्मा को बधाई देने का सिलसिला लगातार 2,3 दिन से लेकर शाम तक जारी रहा। हालांकि संगठन की ओर से अभी इस बात की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बाद जब लोगों को ठीक से मालूम पड़ा तो लोगों ने शाम होते ही अपनी-अपनी पोस्ट को डिलीट करना भी शुरू कर दिया। लेकिन पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं अभी जारी हैं। श्री कांत शर्मा मथुरा से 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते हैं फिर भी उनको केबिनेट में कोई जगह नहीं मिली। लेकिन सुनने में आ रहा है कि उनको बीजेपी संगठन। दे सकता है कोई बड़ी जिम्मेदारी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!