भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की मासिक पंचायत गांधी पार्क के( निकट सिविल लाइंस) फैजाबाद में हुई संपन्न – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की मासिक पंचायत गांधी पार्क के( निकट सिविल लाइंस) फैजाबाद में हुई संपन्न

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :अयोध्या : फूलचन्द्र
भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की मासिक पंचायत गांधी पार्क के( निकट सिविल लाइंस) फैजाबाद में हुई संपन्न

21 अप्रैल अयोध्या भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा की अध्यक्षता में गांधी पार्क के( निकट सिविल लाइंस) फैजाबाद पर संपन्न हुई पंचायत में संगठन मजबूती तथा 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि चीनी मिलें बंद हो गई है किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान बड़े पैमाने पर बाकी है जिसके कारण किसानों की अति आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं शासन- प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए।


जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा संगठन मजबूत करने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटियां गठित कर संगठन को मजबूत करें संगठन मजबूती के लिहाज से जिला सचिव भोला सिंह टाइगर को जिला उपाध्यक्ष व मवई ब्लॉक प्रभारी व पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत कोरी को पुनः जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव को मवई ब्लॉक अध्यक्ष, रामबचन को ब्लॉक प्रभारी पूरा, मोहम्मद अली ब्लॉक प्रभारी मया और श्रीमती देवी को तहसील उपाध्यक्ष सदर मनोनीत किया गया। आगामी ०3 मई को अमानीगंज( खंडासा) विकासखंड के परिसर में पंचायत करने की घोषणा की गई
आज की पंचायत में प्रदेश संगठन मंत्री देवनारायण सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष गण अरविंद यादव, जगतपाल सिंह, राम गणेश मौर्य, शोभाराम यादव, देवी प्रसाद वर्मा, रामप्रताप गुप्ता, डॉ आर एस सरोज, राजेश मिश्रा, संतोष वर्मा, जगन्नाथ पटेल, रामगोपाल मौर्य, रामसुमेर भारती, रामू चंद विश्वकर्मा, राम जगत यादव, वेद प्रकाश पांडे ,बाबूराम तिवारी, प्रेम शंकर वर्मा, नाथूराम यादव, जगन्नाथ दुबे, राजमणि यादव, शिवपूजन यादव, पन्नालाल, राजकुमारी, विश्राम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, न्यूज रिपोर्ट ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!