तडपती मां का दर्द बांटने उतरे सामाजिक संगठन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

तडपती मां का दर्द बांटने उतरे सामाजिक संगठन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : सुल्तानपुर  : जितेंद्र कुमार बौद्ध :तडपती मां का दर्द बांटने उतरे सामाजिक संगठन

तडपती मां का दर्द बांटने उतरे सामाजिक संगठन अम्बेडकरवादियों का सराहनीय कदम, पेश कर रहे मानवता की मिशाल।गेहूं की मडाई करते समय दर्दनाक हादसे की शिकार हुई थी मां सुलतानपुर। मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। अकेला मनुष्य शक्तिहीन है। जबकि संगठित होने पर उसमें शक्ति आ जाती है। संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है। संगठन में ही मनुष्य की सभी समस्याओं का हल है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041)

संगठन की ही देन है कि हादसे की शिकार हुई एक मां और उसके परिवार का दर्द अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। रोंगटे खडे कर देने वाला यह वाकया वैदिकपुर गांव से जुडा है।पीपरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वैदिकपुर गांव निवासी सोनू गौतम की गेहूं की मडाई कर रहीं थीं। अचानक उनका बाल थ्रेशर में फंस गया और वह दर्दनाक हादसे की शिकार हो गईं। संपूर्ण सिर के बाल के साथ मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो गईं। असहनीय पीडा से तडपती मां को सुलतानपुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दे दी। आर्थिक स्थिति दयनीय होने की वजह से परिवार मां का इलाज कराने में अक्षम सा महशुश कर रहे थे। लेकिन अब सामाजिक संगठनों के लोग उनके साथ हैं और लोग उनकी मदद भी कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!