पीएम मोदी दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता : जेपीएस राठौर – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

पीएम मोदी दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता : जेपीएस राठौर

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :  :सुल्तानपुर- : : जितेंद्र कुमार बौद्ध :: पीएम मोदी दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता : जेपीएस राठौर

पीएम मोदी दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता : जेपीएस राठौर सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के 15 वें समापन सत्र को उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री जेपीएस राठौर ने संबोधित किया।उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लीडर बेस्ड नही कैडर बेस्ड पार्टी है।उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं को निखारने का कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर काम करती है।भाजपा में सामूहिक निर्णय करने की कार्यपद्धति है।यही विशिष्ट कार्य पद्धति भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041)

पीएम मोदी दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता : जेपीएस राठौर सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के 15 वें समापन सत्र को उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री जेपीएस राठौर ने संबोधित किया।उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लीडर बेस्ड नही कैडर बेस्ड पार्टी है।उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं को निखारने का कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर काम करती है।भाजपा में सामूहिक निर्णय करने की कार्यपद्धति है।यही विशिष्ट कार्य पद्धति भाजपा को अन्य दलों से अलग करती है। उन्होंने ‘भारत वैश्विक परिदृश्य’ विषय पर बोलते हुए कहा कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से विदेश नीति का परिदृश्य बदल गया है।आज भारत की विदेश नीति आक्रामक और निष्पक्ष राजनीति को बढ़ावा देने वाली है। सहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा की पीएम नरेंद्र मोदी वैश्विक परिदृश्य में दुनिया के सबसे पावरफुल और पॉपुलर नेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं।आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी आंखों से देख रही है।उन्होंने कहा हम अपनी विदेश नीति के कारण ही पाकिस्तान को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं।उन्होनें कहा पीएम नरेंद्र मोदी जी देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहे हैं।उन्होंने 2014 से 2019 एवं 2019 से 2022 तक केन्द्र सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की आंकड़ों सहित जानकारी दी। उन्होंने जिला प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित लोगों से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। समापन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षण वर्ग अधिकारी व जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल एवं जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला मौजूद रहे।इसके पूर्व काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू ने ‘प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां’ विषय पर सरकार की तमाम योजनाओं की आंकड़ों सहित जानकारी दी।उन्होंने कहा योगी सरकार के फैसले लव जिहाद के खिलाफ कानून, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान करने वालों की संपत्ति को कुर्क कर भरपाई करना एवं माफियाओं की संपत्ति जब्त करना सुर्ख़ियों में एवं चर्चा का विषय बना रहा।योगी सरकार ने सख्त कानून व्यवस्था व भयमुक्त प्रशासन दिया।उन्होंने कहा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बाबा का बुलडोजर पूरी दुनिया में विख्यात हुआ। इस सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी ने किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा ने तीसरे दिन के जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र को संबोधित करते हुए ‘केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं हमारा प्रदेश’ विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने हर वर्ग के खुशहाली के लिए 396 योजनाएं आरम्भ की है।सरकार लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर रही है। डॉ.वर्मा ने कहा धारा 370, राम मंदिर निर्माण, मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून आदि ऐसे निर्णय है जो पूर्व की सरकारें 70 वर्षों में नहीं कर पाई वह केंद्र सरकार ने 8 वर्षों में करके दिखाया है।सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने की जल जीवन मिशन योजना पर बहुत तेजी से काम किया है।पूरे देश में विश्व स्तरीय सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले सत्र की अध्यक्षता आलोक आर्या व संचालन सुनील वर्मा ने किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी एवं जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशिक्षण प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल के संयोजन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग मे लगभग 200 जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने 3 दिनों तक 15 विषयों पर पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में आए हुए सभी लोगों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।समापन सत्र में प्रमुख रूप से एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक सीताराम वर्मा, विनोद सिंह,राजेश गौतम, राजबाबू उपाध्याय,भूमि विकास बैंक डायरेक्टर गिरीश नारायण सिंह,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,सुमन सिंह,पालिका अध्यक्ष बबीता जायसवाल,विजय मिश्रा,प्रीति प्रकाश, संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान,धर्मेंद्र कुमार,संजय त्रिलोकचन्दी,भावना सिंह, रीता सिंह, विवेक सिंह विपिन, आशीष सिंह रानू,राजेश सिंह,मनोज मौर्या, नरेंद्र प्रताप सिंह,जगदीश चौरसिया,राजित राम ,बबीता तिवारी,ब्लाक प्रमुख शिल्पा सिंह, कुंवर बहादुर सिंह,राहुल शुक्ला, नवनीत सिंह सोनू, नागेंद्र प्रताप उर्फ भोला सिंह, करिश्मा गौतम, प्रात्येश सिंह बंटी, राजेंद्र वर्मा, सुषमा जायसवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह,सर्वेश मिश्रा,चंद्र प्रताप सिंह अरुण कुमार जायसवाल, जिला मीडिया संयोजक अरुण द्विवेदी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह,डॉ रामजी गुप्ता,कंचन कोरी,मोहित सिंह ,सुमन राव कोरी,गोविंद तिवारी टाड़ा,अजय सिंह लीडर,एलके दुबे,जियालाल त्यागी, रेखा निषाद,रागिनी मिश्रा,अवध कुमार सिंह, गांधी सिंह, उमेश सिंह बाबी ,कृष्ण कुमार सिंह,संजय उपाध्याय, विनोद सिंह,अखिलेश जायसवाल,डॉ अनुराग पांडे ,दिनेश चौरसिया, अनिल बरनवाल,देवेंद्र प्रताप सिंह,संजय सिंह बबलू, अजय सिंह अधियारी,डा. रामचरित पांडे, प्रवीण मिश्रा, विजय सेक्रेटरी, राकेश जयसवाल, इंद्रदेव मिश्रा, सानू सिंह, ऋषभ वर्मा, सूरज सिंह, अंकित मिश्रा, आनंद चौबे, राजा प्रताप सिंह, काली सहाय पाठक, राम बहादुर सिंह,आनन्द जायसवाल, राजेंद्र शुक्ला,रमेश तिवारी, वीरेंद्र भार्गव,डा.सुजीत सिंह, मनोज चतुर्वेदी, शशिभद्र सिंह, विनोद पांडे, संदीप मिश्रा, हवलदार सिंह, फतेह बहादुर सिंह,अभिनव सिंह प्रणीत सिंह बौद्धिक,अनूप दुबे, रीना जायसवाल,रेनू सिंह, रचना अग्रवाल, रेनू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!