प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला परिसर में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया

😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : :अमरेन्द्र सिंह :: प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला परिसर में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव भव्यता के साथ आयोजित पूजन, उपनयन संस्कार, भंडारा व सुंदरकांड पाठ लखीमपुर खीरी। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला परिसर में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया गया। पूजन अर्चन आरती मंत्रोच्चार के बीच की गई। उपनयन संस्कार, सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नन्द कुमार मिश्र ने कहा कि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम, ब्राह्मण कुल गौरव और हमारे आदर्श है। उनके तप, तपस्या, अगाध बल को नमन करते है।
बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041)
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव भव्यता के साथ आयोजित पूजन, उपनयन संस्कार, भंडारा व सुंदरकांड पाठ लखीमपुर खीरी। प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा धर्मशाला परिसर में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता से मनाया गया। पूजन अर्चन आरती मंत्रोच्चार के बीच की गई। उपनयन संस्कार, सुंदरकांड पाठ व भंडारा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नन्द कुमार मिश्र ने कहा कि विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम, ब्राह्मण कुल गौरव और हमारे आदर्श है। उनके तप, तपस्या, अगाध बल को नमन करते है। उन्ही की कृपा से हम भव्य धर्मशाला में जन्मोत्सव मना रहे है। संरक्षक दयानंद शुक्ल ने परशुराम के अलौकिक व्यकितत्व पर प्रकाश डाला। संरक्षक ब्रज लाल मिश्र, वासुदेव प्रसाद शुक्ला, संस्थापक राघव राम तिवारी, मोहन बाजपेयी , महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला, सुरेश पांडे, रामेश्वरी दीक्षित आदि ने विचार रक्खे।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, कल्लू राम पांडे, राज किशोर दीक्षित, सूरज त्रिवेदी, अवधेश कुमार दीक्षित, अधिवक्ता प्रभात कुमार शुक्ल, संपादक राजीव दीक्षित, मनमोहन तिवारी, राकेश मिश्रा गुड्डू, माया प्रकाश मिश्र, राजेश कुमार शुक्ल, ईश दत्त मिश्र, विजय कुमार उर्फ राजू मिश्रा, अभिषेक अवस्थी आदि करीब पाँचसौ ब्राह्मण व उनके परिजन उपस्थित थे। धर्मशाला में मूर्ति लगवाने की घोषणा रामेश्वरी दक्षित के की। गेट के लिए मोहन बाजपेयी, रामेश्वरी दीक्षित, अवधेश दीक्षित, माया राम मिश्रा व राजेश शुक्ल, विजय पांडे ने आर्थिक योगदान किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |