हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में बसपा युवाओं, महिलाओ और कैडर कार्यकर्ताओ को देगी टिकट – राजा राम
1 min read
bsp himanchal pradesh
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता :अजय अन्नत चौधरी :लखनऊ :08 मई 2022 बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन बसपा प्रदेश कार्यालय शिमला में किया गया प्रो प्रेम कुमार हवाल प्रदेश महासचिव ने बताया कि इस बैठक में

मुख्य अतिथि राजा राम पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रभारी हिमाचल प्रदेश और रणधीर सिंह बेनीवाल प्रभारी पंजाब चंडीगढ़ जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश ने भाग लिया राजा राम ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में बसपा युवाओं, महिलाओ और कैडर कार्यकर्ताओ को टिकट देगी उन्होंने ने कहा की बसपा हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सभी विधानसभा क्षेत्रों में फीडबैक और कड़े मापदंड की कसौटी पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट देंगे । हिमाचल प्रदेश की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव और संगठन में विस्तार संबंधित विस्तृत चर्चा की गई।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में बसपा युवाओं, महिलाओ और कैडर कार्यकर्ताओ को देगी टिकट – राजा राम
bsp himanchal pradesh
bsp himanchal pradesh
इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी दयाचंद, सुमरत सिंह और काशीराम विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा किया गया इस बैठक में विजय बहाडी प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता कैलाश चंद नेगी प्रदेश महासचिव, प्रोफेसर मोहन लाल साहनी प्रदेश महासचीव,

ज्ञान चंद प्रदेश महासचिव, डॉ. धर्म सिंह भाटिया प्रदेश महासचीव, रमेश चंद भटोली प्रदेश महासचिव, विक्रम नायर प्रदेश महासचिव, लेखराज प्रदेश महासचिव, सुरेश कुमार बांबी प्रदेश सचिव, प्रवीण कौशल प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, एडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रभारी जिला मंडी, दौलत राम भाटिया प्रभारी जिला सिरमौर, विजय कुमार अध्यक्ष जिला सिरमौर, रत्न चंद जिलाध्यक्ष हमीरपुर, प्रेम लाल बंगा अध्यक्ष जिला बिलासपुर, विरेंद्र भाटिया अध्यक्ष जिला सोलन, ऐडवोकेट सुरेश सैनी अध्यक्ष जिला शिमला, अनिल कपूर नेगी अध्यक्ष जिला किन्नौर, शिव कुमार महासचिव जिला कांगड़ा और प्रदेश भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |