औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर सीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार मांगा स्पष्टीकरण – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर सीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार मांगा स्पष्टीकरण

😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :  : अयोध्या : : गोपीनाथ रावत : औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर सीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार मांगा स्पष्टीकरण

औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर सीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार मांगा स्पष्टीकरण मिल्कीपुर।अयोध्या मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव एवं डीसी मनरेगा नागेंद्र राम मोहन त्रिपाठी ने बुधवार की सुबह लगभग 10:10 बजे औचक निरीक्षण किया। अचानक ब्लाक पर अधिकारियों के पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों के बीच हडकंप मच गया। दोनों अफसरों ने ब्लॉक का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच करते हुए उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया तो निरीक्षण में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) मो ० 9336114041)

औचक निरीक्षण में मिली कमियों पर सीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार मांगा स्पष्टीकरण मिल्कीपुर।अयोध्या मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव एवं डीसी मनरेगा नागेंद्र राम मोहन त्रिपाठी ने बुधवार की सुबह लगभग 10:10 बजे औचक निरीक्षण किया। अचानक ब्लाक पर अधिकारियों के पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों के बीच हडकंप मच गया। दोनों अफसरों ने ब्लॉक का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच करते हुए उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया तो निरीक्षण में आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या अनीता यादव व डीसी मनरेगा नागेंद्र राम मोहन त्रिपाठी ने बुधवार को लगभग 10:00 बज कर 10 मिनट पर अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पहुंचे जहां पर खंड विकास अधिकारी रामबरन व सहायक पंचायत अधिकारी शिव कुमार चौबे उपस्थित रहे। वहीं जब उपस्थिति पंजिका का मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने निरीक्षण किया तो निरीक्षण में मनरेगा स्टाफ जुवेद अहमद, राम कुमार, रमेश तिवारी, राजेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक, ब्लॉक मुख्यालय के ऑफिस स्टाफ अमित कुमार कसौधन जेई एम आई, संदीप कुमार, सच्चिदानंद बी टी , आशीष वर्मा, इंदु मिश्रा एनआरएलएम व कार्यालय की चपरासी शिव पता भी गैरहाजिर मिली। जिसके बाद खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में बैठकर ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न पत्रावलिओं का अवलोकन किया पत्रावली में गड़बड़ी देखने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए शेष कार्यों को समय से पूर्ण करने वह पत्रावलिओ को ठीक से रखने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी से जब बात अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के संबंध में की गई तो उन्होंने कहा कि अनुपस्थित पाए जाने वाले सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है स्पष्टीकरण आने के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!