भारतीय किसान यूनियन की बैठक – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भारतीय किसान यूनियन की बैठक

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार : : भारतीय किसान यूनियन की बैठक

भा0कि0यू0(किसान) की बैठक में जुटी सैकडों की भीड़ किशनी/मैनपुरी- भारतीय किसान यूनियन(किसान) की बैठक में जिलाध्यक्ष ने एक सैकडा लोगों को यूनियन की सदस्यता दिलाई तथा चार लोगों को अहम जिम्मेदारी दी। रविवार को शमशेरगंज में हुई भाकियू किसान की बैठक में एक सैकडा किसानों ने यूनियन की सदस्यता ली।जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने चार लोगों को पदों की जिम्मेदारी दी। श्याम तिवारी तथा श्रीपाल शाक्य को ब्लाॅक उपाध्यक्ष तथा रमपुरा निवासी सुरेन्द्र शाक्य तथा कैथपुर निवासी नरेश शर्मा को ब्लाॅक सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर बोलते हुये मण्डल अध्यक्ष शिवाकान्त दुबे ने कहाकि तहसील तथा ब्लाॅक में कर्मचारियों के स्थान पर रिश्वतखोरों की संख्या ज्यादा हो गई है।इनसे निपटने के लिये हमें एकजुट होना होगा।यदि कोई लेखपाल काम के बदले पैसों की मांग करता है तो किसी तरह कोई साक्ष्य पैदा करलो। उसके बाद उस रिश्वतखोर लेखपाल का इस तहसील में तो बिरोध करेंगे ही। यदि उसका ट्रान्सफर किसी अन्य तहसील में भी होगया तो भी उसका बिरोध किया जायेगा। जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि अब समय आ गया है कि सारे किसान राजनीतिक दल तथा जातिवाद को छोड कर किसान यूनियन में शामिल हो जायें। देश में राजतन्त्र नहीं वल्कि प्रजातन्त्र है। हमारा दुर्भाग्य है कि प्रजातन्त्र में भी प्रजा दुखी है। सरकारी कर्मचारी किसानों का खून चूस रहे हैं। किसान इतना भोला है कि वह अपना खून पीने बाले का भी सम्मान करता है। कई लेखपाल हैं जो किसानों से रिश्वत भी लेते हैं और बदतमीजी भी करते हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में किसानों की सुनवाई नहीं होती है। इसके लिये जल्दी ही तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो सकता है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को उनका साथ देने का भी आहवान किया।कई किसानों ने भी अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर उमेश पाण्डेय,रमन यादव,सोनू दुबे,रिन्कू तिवारी,डा0 अभिषेक सिंह,गौरव चौहान,अभिषेक दुबे,कौशल शाक्य आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!