मैनपुरी में जिला निवार्चन अधिकारी ने जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर चर्चा करी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

मैनपुरी में जिला निवार्चन अधिकारी ने जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर चर्चा करी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : : अवनीश कुमार :: Date :03 – 9 -2022 ::मैनपुरी में जिला निवार्चन अधिकारी ने जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर चर्चा करी

भोगांव, करहल, किशनी में राजनैतिक दलों द्वारा जो आपत्तियां जताई हैं, उनका गहनता से निरीक्षण करे:– जिला निवार्चन अधिकारी मैनपुरी – जिला निवार्चन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जन प्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ 1500 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदान स्थलों के 02 किमी. की परिधि में स्थापन के आधार पर प्राप्त आपत्तियों, सुझावों पर चर्चा करते हुये उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को निदेर्शित करते हुये कहा कि विधानसभा भोगांव, करहल, किशनी में राजनैतिक दलों द्वारा जो भी आपत्तियां प्रस्तुत की हैं।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983

उनका गहनता से निरीक्षण किया जाये, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार स्वयं मौके पर जाकर वस्तुस्थिति देखें, अधीनस्थों की रिपोर्टर पर निभर्र न रहें, स्वयं संतुष्ट होने, आयोग द्वारा निधार्रित मानकों के अनुसार पूरी पारदशिर्ता के साथ सम्भाजन का कायर् करें, मतदेय स्थलों के सम्भाजन में 1500 से अधिक मतदाता होने। 02 किमी. से अधिक दूरी होने पर ही विचार किया जाये। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निदेर्शित करते हुये कहा कि किशनी, करहल को छोड़कर सभी तहसीलों में आधार लिंकेज कायर् की प्रगति ठीक नहीं है। उन्होने कहा कि बूथ लेविल अधिकारियों के माध्यम से गरूण एप पर आधार फीडिंग का कार्य करायें। बूथ लेविल अधिकारी घर-घर जाकर फार्म-6बी भरवाकर आधार लिकेंज की प्रगति सुधारें। जिन बूथों पर अभी फार्म-6बी की प्रगति शून्य है। वहां के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल आधार लिंकेज की प्रगति सुधारी जाये। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि मतदाता एन.वी.एस.पी. पोटर्ल, वोटर हेल्पलाइन पोटर्ल पर अपना आधार स्वयं लिंक कर सकते हैं या अपने बूथ लेवल अधिकारी के गरूण ऐप के माध्यम से भी आधार लिंक करा सकते है। जिला निवार्चन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि भारत निवार्चन आयोग एवं मुख्य निवार्चन अधिकारी उ.प्र. के निर्देशानुसार 1500 मतदाताओं के आधार मतदेय स्थलों का सम्भाजन के उपरांत जनपद में स्थापित 1756 मतदेय स्थलों के स्थान पर 1645 मतदेय स्थल बचेंगे। उन्होने बताया कि विधान सभा-107 मैनपुरी से सम्भाजन के उपरांत 24, विधानसभा-108 भोगांव से सम्भाजन के उपरांत 37, विधानसभा-109 किशनी से सम्भाजन के उपरांत 19 तथा विधानसभा-110 करहल से सम्भाजन के उपरांत 31 मतदेय स्थल की संख्या कम हो जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर, करहल, भोगांव, किशनी, कुरावली, घिरोर, नवोदिता शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, अंजलि सिंह, राम नारायण, युगान्तर त्रिपाठी, शिव नारायण, सदस्य विधान सभा किशनी इंजी. बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चैहान, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनीता शाक्य, सपा से देवेंद्र सिंह यादव एड., जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरूण प्रताप चैहान, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा रजनेश बघेल, अरविन्द तोमर,विशम्भर तिवारी, रोहित राजपूत, कांग्रेस से मानोज कुमार शाक्य एड., सी.पी.आई.एम. से यतेंद्र यादव एड., अमित यादव एड., सहायक जिला निवार्चन अधिकारी फूलचंद, सुनील मिश्रा, प्रवीन पाण्डेय, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!