लखीमपुर खीरी होम गार्ड्स ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : लखीमपुर खीरी : : अमरेन्द्र सिंह :: Date ::14 – 9 -2022 :: लखीमपुर खीरी होम गार्ड्स ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी
होम गार्ड्स ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल मोतीपुर में 8 सितम्बर को होमगार्ड राजेन्द्र मिश्रा व नीरज मिश्र भाजपा मंडल अध्यक्ष ओयल के बीच कहासुनी हो गयी थी। होमगार्ड का आरोप है भाजपा नेता व उनके समर्थकों ने उनकी वर्दी फाड़ दी व पीटा। उधर भाजपा नेता का आरोप है कि होमगार्ड ने उनके सर पर डंडा मार दिया जिससे खून बहने लगा। अब इस प्रकरण में यूपी अवैतनिक अधिकारी /कर्मचारी एसोशिएशन ने संघर्ष का एलान कर दिया है।
बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9161507983
होम गार्ड्स ने कार्य बहिष्कार की धमकी दी लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल मोतीपुर में 8 सितम्बर को होमगार्ड राजेन्द्र मिश्रा व नीरज मिश्र भाजपा मंडल अध्यक्ष ओयल के बीच कहासुनी हो गयी थी। होमगार्ड का आरोप है भाजपा नेता व उनके समर्थकों ने उनकी वर्दी फाड़ दी व पीटा। उधर भाजपा नेता का आरोप है कि होमगार्ड ने उनके सर पर डंडा मार दिया जिससे खून बहने लगा। अब इस प्रकरण में यूपी अवैतनिक अधिकारी /कर्मचारी एसोशिएशन ने संघर्ष का एलान कर दिया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष / जिलाध्यक्ष संजय कुमार दीक्षित ने करीब 100 होमगार्ड के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तहसीलदार लखीमपुर के माध्यम से डीएम को दिया है। ज्ञापन में लिखा है कि भाजपा नेता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर होमगार्ड को अभियुक्त बना दिया। होमगार्ड की तीन दिन पुरानी तहरीर पर भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट नही दर्ज हुई। शनिवार की रात तक रिपोर्ट नही लिखी गयी तो जिले के सारे होमगार्ड ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। आज संगठन ने बैठक भी की।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |