चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती। डीआईजी सुभाष चंद दुबे के चाचा समेत दो घरों में लाखों की चोरी – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती। डीआईजी सुभाष चंद दुबे के चाचा समेत दो घरों में लाखों की चोरी

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या : : फूलचन्द्र   :: Date ::29 – 9 -2022 :: सुल्तानपुर- लंभुआ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। बुधवार की रात को लंभुआ थाना क्षेत्र के दुल्हापुर में दो घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार दुल्हापुर निवासी DIG सुभाष चन्द्र दुबे के चाचा शोभनाथ दुबे के घर से अलमारी का ताला तोड़कर करीब लाख रुपए के सोने चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नगद चुरा ले गए। वहीं पड़ोस में पूर्व प्रधान रामप्रसाद शुक्ल के घर मे भी चोरों ने दरवाजे और आलमारी का ताला तोड़कर 54,200 रु नगद और करीब 20 लाख रुपए के गहने चुरा ले गए।

जानकारी करने पर परिवार वालों ने बताया कि चोर दोनों घरों में घर के पीछे की दीवार से छलांग लगा कर छत से घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं एक बक्से को उठा ले गए जो छत पर पड़ा मिला। जिसमें रखे बेस कीमती सामान निकाल ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

डॉग स्क्वायड टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे एडिशनल एसपी

चोरी की घटना की सूचना लगने पर बृहस्पतिवार को सुबह घटना स्थल पर लंभुआ थाना प्रभारी एके सिंह, एडिशनल एसपी विपुलकुमार श्रीवास्तव,लंभुआ सीओ आदि कई अधिकारी डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। उसके बाद डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया और बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है। रिपोर्टिंग- जितेंद्र कुमार बौद्ध BI24 न्यूज़ सुल्तानपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!