सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव, छटवां दिन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव, छटवां दिन

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी : :अवनीश कुमार   :: Date ::6 .10 .2022 :: सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव, छटवां दिन

जीवन में अभाव भी होना आवश्यक है- प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेम भूषण जी महाराज सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रीराम कथा महोत्सव, छटवां दिन मैनपुरी – अक्टूबर। जीवन मेंअगर अभाव नहीं हो तो निर्माण या सृजन का मार्ग नहीं बनता है। शास्त्रों एवं विद्वानों ने कई बार इस बात को प्रमाणित भी किया है।श्रीराम कथा गायन के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रांगण में आयोजित श्रीरामकथा के छठे दिन कहा कि रामचरितमानस में राम जी की वन यात्रा हमें यह संदेश देती है कि युवावस्था तप करने की अवस्था होती है और जो तपता है, वही बनता है।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

पूज्य प्रेमभूषणजी महाराज के मुखारबिंद से श्रीराम कथा वाचन शुरू होते ही पूरा पांडाल भक्ति डूब सा गया। ‘हम रामजी के रामजी हमारे है सेवा ट्रस्ट’ के बैनरतले आयोजित श्री राम कथा मैं प्रेम मूर्ति पूज्य प्रेम भूषण जी महाराज ने कहा कि हमारे सौभाग्य की सराहना हमको ही करनी पड़ेगी कोई दूसरा नहीं आएगा। अपने गुण खुद बताओ दोष बताने के लिए दुनिया तैयार ही खड़ी रहती है। दुर्भाग्य का स्मरण न करे अपने सौभाग्य को सरोहं। कर्म हमारे निर्मल व श्रेष्ठ होने पर मन भी शुद्ध रहेगा एवं वाणी भी उसका ही अनुकरण करेगी। उन्होंने कहा कि कर्म, मन व वचन से हम भगवान के होकर रहे इसी में फायदा है। यदि हमारे प्रारब्ध में नहीं लिखा है तो कड़ी मेहनत करने पर भी कुछ नहीं मिलता। जो भगवान देते है वही मिलता है। श्रीराम कथा मैं निरन्तर भजनों की गंगा माहौल को भक्ति के रस से सराबोर करती रही। इस दौरान पांडाल में जय सियाराम, जय रामजी के जयकारे गूंजते रहे। भजनों के साथ रामचरितमानस की चौपाईयों का पाठ भी होता रहा। पूज्य महाराज श्री ने अपील की कि सभी लोग छठवे दिन की कथा का पुण्यलाभ ‘धरती पुत्र’ माननीय नेताजी आदरणीय श्री मुलायम सिह यादव जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए करें, जिनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पीटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। श्रीराम कथा के आयोजक डा. राम मोहन ने छठवे दिन की कथा का पुण्यलाभ ‘धरती पुत्र’ माननीय नेताजी आदरणीय श्री मुलायम सिह यादव जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए समर्पित किया।इससे पूर्व श्री प्रेमभूषणजी महाराज के व्यास पीठ पर विराजित होने से पहले व्यासपीठ की विधिवत पूजा की गई। उनके व्यास पीठ पर विराजने के बाद कथा संयोजक डॉक्टर राम मोहन, डॉक्टर कुसुम मोहन, डॉक्टर अजय पाल सिंह जी एवं श्रीमती सुशीला, श्रीमती कुसुम, डॉ आनंद, डॉ नीलम, श्रीमती रश्मि सिंह (धर्मपत्नी जनपद न्यायाधीश, मैनपुरी), श्री नरेन्द्र कुमार धुवन (ए सी जे एम, इटावा), श्रीमती अंकिता धामा (सिविल जज सीनियर डिवीजन, इटावा), श्री यशपाल सिंह एवं परिवार, श्री सी पी पाण्डेय एवं परिवार, श्रज्ञी संजीव यादव एवं परिवार, श्री बृजवीर सिंह, श्री उमेश भारतीय एवं मनोरमा देवी आदि ने महाराज जी का माल्यार्पण कर और व्यासपीठ का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।इस दौरान राम प्रकाश पाण्डेय, डॉ सुमंत गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, उमेश भारतीय, पवन गोयल काका, वरुण मिश्रा, हरी बाबू गुप्ता, बीनू बंसल, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता, डॉ राकेश गुप्ता, अजय कुमार यादव, राम गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, सतेंद्र मिश्रा, प्रमोद दुबे बाबाजी आदि मौजूद थे। हम राम जी के राम जी हमारे हैं सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा ने सभी राम भक्तों का स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!