4 अक्टुबर को हिमस्खलन मे लापता हुए थे पैरा कमांडो शुभम की मौत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

4 अक्टुबर को हिमस्खलन मे लापता हुए थे पैरा कमांडो शुभम की मौत

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : :खागा-फतेहपुर : :जितेंद्र कुमार मौर्य :: Date ::10.10 .2022 :: फतेहपुर। एक और वीर गति को प्राप्त जनपद फतेहपुर का लाल । कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह के पुत्र शुभम सिंह पैरा कमांडो में 2018 सेना में भर्ती हुए थे आगरा यूनिट में तैनाती मिली थी।

22 वर्षीय जवान 29 जवानों के दल के साथ उत्तरकाशी में प्रशिक्षण को 4 अक्टूबर को हिमस्खलन होने से लापता हो गए थे रविवार की रात शुभम का शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सोमवार को जवान के शव आने की संभावना जताई जा रही है।मौहार गांव निवासी देवी प्रसाद सिंह के 2 पुत्र हैं शुभम सिंह,सत्यम सिंह दोनों ही सेना में हैं शुभम सिंह पैरा कमांडो नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया और 4 अक्टूबर को लापता हो गए थे।रविवार को यूनिट के माध्यम से सूचना आने पर परिजनों पर गाज गिर गई। वही जानकारी प्राप्त होने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।क्षेत्र में सेना भर्ती के तैयारी करने वाले युवाओं सहित नागरिक शोक में डूब गए।पैरा कमांडो शुभम सिंह की शादी दिसंबर 2021 में खागा कोतवाली के लोधौरा गांव की निधि सिंह के साथ 11 महीने पूर्व हुई थी।शुभम सिंह मिलनसार स्वभाव का था।इस घटना से पूरे गांव में शुभम के स्वाभाव को याद किया जा रहा है।स्वजनो ने बताया कि मां फूलन और पत्नी निधि को शव मिलने की जानकारी नहीं दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!