वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : लखीमपुर खीरी   ::  ऋषि राज :: Date :: 21 .10 .2022 :: वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग

दिनांक 22.10.2022 को धनतेरस त्यौहार के दृष्टिगत लखीमपुर शहर क्षेत्र में काफी भीड़ रहती है, अत्यधिक भीड़ होने के कारण आवागमन सुचारू रूप से संचालन हेतु यातायात व्यवस्था/सुरक्षा के मद्देनजर निम्न प्रकार से डायवर्जन/पार्किंग की व्यवस्था की गयी है वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग 1. संकटादेवी चौराहे से सदर चौराहा, थरवनगंज, अस्पताल तिराहा तक चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन (ई-रिक्शा),मोटर साइकिल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (सम्पादक- मुकेश भारती ) किसी भी शिकायत के लिए सम्पर्क करे – 9336114041

मात्र पैदल ही प्रवेश कर सकेंगे। 2. हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहा, हमदर्द चौराहा, मिश्राना चौराहा, कम्पनी बाग तिराहा तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा), मोटर साइकिल पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। मात्र पैदल ही प्रवेश कर सकेंगे। 3. गुरूगोविन्द चौक से सौजन्या चौराहे तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वन-वे मार्ग 1.एलआरपी से ओवर ब्रिज, संकटादेवी, मेलामैदान, से सैधरी बाईपास तक एवं संकटा देवी से पं0 दीनदयाल चौराहा, मेला मैदान से मिदनिया गंज तक देवकली रोड़ से भंसड़िया क्रासिंग तक वन-वे रहेगा।2. सीतापुर रोड़, गोला रोड़ महेवा गंज एवं अलीगंज रोड़ से आने वाले समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा) इत्यादि एलआरपी, राजापुर चौराहा, सलेमपुर कोन से प्रवेश से करेंगे। 3. पं0 दीनदयाल चौराहा, भंसड़िया क्रासिंग, मिदनिया गंज, सैधरी बाईपास से समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन रोड़वेज बस स्टाफ से गुरूगोविन्द सिंह चौक, लोहिया भवन, कचेहरी तिराहा, डीसी रोड़ होते हुये सौजन्या तिराहा के लिये आवागमन रहेगा। इसी तरीके राजापुर, सौजन्या की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया,तीन पहिया, (ई- रिक्शा) रोड़वेज बस डीसी रोड़, कचेहरी, लोहिया भवन, जीआईसी, गुरूगोविन्द सिंह चौक होते हुये बस स्टाफ के लिये जायेंगे। पार्किंग स्थल 1. विलोबी हाल मैदान 2.पावर हाउस व गांधी विद्यालय के पास खाली स्थान 3 रेलवे स्टेशन/स्टेशन के सामने खाली स्थान 4. संकटादेवी के पास बन्द पेट्रोल पम्प के खाली स्थान यातायात व्यवस्था/सुरक्षा शहर में यातायात व्यवस्था के लिये प्रमुख – प्रमुख तिराहों/चौराहों, मुख्य मार्गों पर जनपदीय पुलिस के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की व सादे वस्त्रों में महिला पुलिस द्वारा व कोबरा मोबाइल आदि द्वारा पेट्रोलिंग में ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि आगामी त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!