गुलाब बाड़ी मैदान में किसान महापंचायत – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

गुलाब बाड़ी मैदान में किसान महापंचायत

1 min read
गुलाब बाड़ी मैदानअयोध्या
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : अयोध्या ::  फूलचन्द्र :: Date ::10 .11 .2022 : :11 नवंबर अयोध्या कल होगी गुलाब बाड़ी मैदान में किसान महापंचायत मुख्य अतिथि होंगे फायर ब्रांड किसान नेता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी, महापंचायत की तैयारियां पूरी, जुटेंगे हजारों किसान। भाकियू नेताओं ने गुलाब बाड़ी मैदान का जायजा।

गुलाब बाड़ी मैदानअयोध्या
कल दिनांक 12 नवंबर 2022 को ऐतिहासिक गुलाब बाड़ी के मैदान में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान मजदूर महापंचायत दसियों हजार किसानों की जुटने की संभावना है महापंचायत को किसान मसीहा, किसान आंदोलनों के महानायक भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन जी संबोधित करेंगे।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया की महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली गई है जनपद में गुलाब बाड़ी मैदान के अलावा अन्य कोई कार्यक्रम नहीं है। गुलाब बाड़ी मैदान में तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए मध्यांचल जोन अध्यक्ष शालिक राम यादव, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम गणेश मौर्य ,देवी प्रसाद वर्मा ,शंकर पाल पांडे ,दशरथ सिंह आदि लोग जुटे हैं ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!