श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर करहल क्षेत्र में कार्यक्रमो की धूम मची उन्हें याद किया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर करहल क्षेत्र में कार्यक्रमो की धूम मची उन्हें याद किया

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी::अवनीश कुमार :: Date ::22 .11 .2022 :: करहल/मैनपुरी- नरसिंह यादव इंटर कॉलेज में आज नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर मोमबत्तियां जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी एवं उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह जी के चित्र के समक्ष फूल मालाएं अर्पित कर याद किया।नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा बताए गए सद मार्ग, उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।वक्ताओं ने (जयंती दिवस को धरतीपुत्र दिवस) के रूप में मनाते हुए श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्चा जननायक बताया है।
प्रधानाचार्य मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र यादव डिंपल, रनवीर सिंह राना, सत्य प्रकाश यादव एडवोकेट, इन्द्रपाल सिंह यादव, ब्रह्मानंद यादव, अशोक गुप्ता, नीरज यादव, रामकिशोर वर्मा, रामबीर सिंह, फूल सिंह यादव, शिशुपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर करहल नगर के श्रीं गिर्राज जी मार्केट स्थित श्री क्षत्रिय स्वर्णकार सेवा समिति कार्यालय पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि मोमबत्तियां जलाकर दी तथा उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नरेश चंद्र भटेले ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी सच्चे अर्थों में जननायक थे उनके आदर्शों को कभी नहीं भुलाया जा सकता आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों पर चलकर कार्य करें। नंदकिशोर वर्मा ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह के बताए गए सद मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर सर्वेश कुमार, सुबोध कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार लालू, गौरव किशोर वर्मा, आराध्य किशोर, रजत किशोर, समीक्षा सैनी, निशु सैनी, आर्यन सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!