सपा कार्यालय मैनपुरी में सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ
1 min read
😊 Please Share This News 😊
|
संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार :: Date ::23 .11 .2022 ::मैनपुरी- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव तब हो रहा है जब नेताजी हमारे बीच में नहीं है। ये पहला चुनाव है जब नेताजी वोट नही मांग रहें है। हमारी जिम्मेदारी है कि उनके समर्थन में एक एक वोट डालकर चुनाव जिताएं।
बुधवार को मैनपुरी सपा कार्यालय पर आयोजित ‘सैनिक सम्मेलन ‘ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा रिटायर्ड फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा के क्षेत्रों से है। उन्होंने सैनिकों से कहा कि अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत कर देंगे तो इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। आपके लोग हर जगह हैं। आपकी बात पर जनता भरोसा करती है। यहां की जनता ने नेताजी को सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कहीं मैदान में नहीं है। लेकिन भाजपा साजिश कर सकती है। जहां हमारा संगठन मदद कर रहा है, वहां आप भी कर देंगे तो हमे जीतने से कोई रोक नहीं सकता।उन्होंने कहा कि चाचा को लेकर जो चर्चा हो रही थी वो भी खत्म हो गई है। 4 विधानसभा तो हम लोग जीतेंगे ही लेकिन इस बार लग रहा है कि भोगांव भी जीत जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बेईमानी ना होती तो भोगांव भी जीत जाते। हर बूथ पर साजिश करके वोट काटे गए हैं। जिले में हम लोग मामूली वोटों से हार गए। अगर हम लोग एक-एक बूथ पर काम करेंगे तो कोई जीतने से रोक नहीं सकता।उन्होंने नेताजी को याद करते हुए कहा कि अगर उन्होंने कभी किसी फैसले का मन बनाया तो उन्हे कोई रोक नहीं पाया। नेताजी जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, उन्हे कहा गया कि यहां बहुत ठंड होती है आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वो धोती कुर्ते में ही गए। रशिया के राष्ट्रपति भी नेताजी का स्वागत करने प्रोटोकॉल तोड़ कर आए थे, वहां भी वो धोती कुर्ते में ही गए थे। नेताजी ने ज़मीन और धरती कभी नहीं छोड़ी।
उन्होंने कहा कि नेताजी की डांट की वजह से ही एक्सप्रेसवे जल्दी बन पाया। 26 नवंबर, 2016 को सुकोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया गया। एक्सप्रेसवे फौज और देश के साथ साथ किसानों की भी थी। हमने मंडियां स्थापित की।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव 2024 के लिए भी संदेश देगा। अगर भाजपा दोबारा आ गई तो संविधान की धज्जियां उड़ा देगी। उन्होंने अग्निवीर योजना की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्नीवीर नहीं बनना चाहेगा। फर्रुखाबाद में भर्तियां हुई लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा।
उन्होंने कहा कि नेताजी कहते थे कि चीन हमारी सीमा ने आगे बढ़ रहा है। जब वो रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने चीन को खदेड़ने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले यूपी से आए है और यूपी से ही जाएंगे। सपा ने कई समझौते किए लेकिन अबकी बार कोई समझौता नहीं करेगी और अकेले ही लड़ेगी।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि श्री उदय प्रताप सिंह जी ने कहा कि जब नेताजी रक्षा मंत्री थे तो कहते थे कि या तो युद्ध होना नही चाहिए या तो फिर आर पार होना चाहिए। नेताजी का ही प्रस्ताव था कि शहीदों का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच सके, पहले तो सिर्फ टोपी और बेल्ट भेजी जाती थी। वो किसानों के नेता थे और कहते थे कि किसान का बेटा ही फौज में जाता है। इस दौरान उन्होंने देश और नेताजी के विचारों पर कविताएं भी सुनाई।उक्त कार्यक्रम में सर्वश्री सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण, कर्नल सतबीर सिंह यादव, पूर्व डीआईजी रामतीरथ परमहंस, कर्नल अनिल वर्मा, मेजर सुरेश यादव, इंजीनियर मनोज यादव, मेजर आशीष आदि लोग उपस्थित रहें।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |