जातिगत समीकरण साधकर चुनाव प्रचार में लगे भाजपा नेता  – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

जातिगत समीकरण साधकर चुनाव प्रचार में लगे भाजपा नेता 

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी ::अवनीश कुमार  :: Date ::23 .11 .2022 ::जातिगत समीकरण साधकर चुनाव प्रचार में लगे भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लगे यादव बाहुल्य क्षेत्र में चुनाव प्रचार

घिरोर- भाजपा लोकसभा उपचुनाव में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहती है।करहल विधानसभा प्रवासी एमएलसी सुभाष यदुवंश के निर्देशन में यदुवंशी समाज के बड़े नेता ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव,चेयरमैन करहल संजीव यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव को अपने-अपने क्षेत्र के यादव बाहुल्य ग्राम पंचायतों में लगाया गया है।जहाँ वे अपने समाज के लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में समझा रहे है।केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे है।जिससे सपा खेमे में खलबली मची हुई है।बुधवार को ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने अटा हरैना, तालिबपुर,तिलयानी,शहीदाबाद,गोकुलपुर,नगला हरी सिंह,खपटा, तिकोना, मिर्रा,नगला महाराम,फाजिलपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव ने हड़ाई,भगवंतपुर,खेरिया,पड़रिया,नगला आशा,देवपुरा,नगला महानन्द,चीतई महानन्द में,संजीव यादव ने करहल क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!