Mainpuri News :: मैनपुरी लोकसभा सपा गढ़ टूटेगा उस पर कमल खिलेगा, रघुराज सिंह शाक्य की होगी जीत- अमित गुप्ता – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News :: मैनपुरी लोकसभा सपा गढ़ टूटेगा उस पर कमल खिलेगा, रघुराज सिंह शाक्य की होगी जीत- अमित गुप्ता

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : मैनपुरी :: अवनीश कुमार :: Date ::25 .11 .2022 :: मैनपुरी लोकसभा सपा गढ़ टूटेगा उस पर कमल खिलेगा, रघुराज सिंह शाक्य की होगी जीत- अमित गुप्ता

मैनपुरी 24 नवंबर आज गुरुवार मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य की प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित करने के लिए आवास विकास शक्ति केंद्र के आवास विकास मे प्रचार कर घर घर जाकर कमल निशान पर मतदाताओं से वरिष्ठ भाजपा जनों के साथ नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता नगर दक्षिणी टीम के सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ताओं ने वोट मांगे और केंद्रीय तथा प्रदेश सरकार की विकास संबंधी उपलब्धियों को जनता को बताया।इस अभियान में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने मतदाताओं से वोट मांगते हुए कहा अब सपा के गढ़ मे भाजपा का कमल खिलेगा। सपा का मैनपुरी लोकसभा गढ भी आजमगढ़, रामपुर गढ़ की तरह टूट जाएगा और लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य की प्रचंड मतों से जीत होगी। मतदाता जान चुका है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास लेकर चलती है। मैनपुरी का विकास भाजपा पार्टी ही कर सकती है। इसीलिए भाजपा को मतदाता का खुला समर्थन मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक जनपद मैनपुरी के अध्यक्ष अहिवरन सिंह ने मतदाताओं से वोट मांगते हुए कहा की योगी जी के राज में अपराधी प्रवृति के लोग या तो जेल के अंदर हैं या प्रदेश छोड़ गए है ।भाजपा की नीति बगैर भेदभाव किए हुए सबका साथ सबका विकास करना है ।आज गरीब कमजोर वर्ग को आवास कॉलोनी एवं शौचालय, उज्जवला गैस, आयुष्मान स्वास्थ्य आदि कई योजनाओं के माध्यम से भाजपा सरकार हर तरह से मदद कर रही है इस अभियान में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता अहिवरन सिंह राजपूत के नेतृत्व में नगर पालिका सभासद राजीव मिश्रा, बंटी चौहान, प्रवीण राजपूत , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंकज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष लोकेश सिंह चौहान ,मोहित चौहान, समर सिंह स्वर्णकार, महामंत्री भरत दुबे ,नगर मंत्री सुमित चौहान, अमन गुप्ता ,वरिष्ठ कार्यकर्ता नीरज मिश्रा, दीप्रकाश कुलश्रेष्ठ ,राहुल जैन ,विनोद श्रीवास्तव ,राजू भाई, आदि भाजपा नगर दक्षिणी टीम के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!