भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित उपस्थित जनसमूह ने ली भारतीय संविधान शपथ – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित उपस्थित जनसमूह ने ली भारतीय संविधान शपथ

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता ::अयोध्या :: फूलचन्द्र :: Date ::27 .11 .2022 ::भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित उपस्थित जनसमूह ने ली भारतीय संविधान शपथ

अयोध्या जिले के विकासखंड मसौधा में आज भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर विकासखंड के अधिकारियों,कर्मचारियों सहित उपस्थित जनसमूह को भारत के संविधान की शपथ दिलाई गई साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर आज मुख्य रूप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, डीएमएम सरिता वर्मा, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी संतोष पांडे, नरेंद्र कुमार पांडे, जे ई एमआई सुरेश कुमार शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी अनिल दुबे ,ग्राम पंचायत अधिकारी कार्तिकेय पांडे, बी टी ए अनिल कुमार यादव, टी ए उदय सिंह सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवम विकासखंड पर उपस्थित जनसमूह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धावनत हुए। संयुक्त खंड विकास अधिकारी ने विकासखंड पर उपस्थित जनसमूह को भारत के संविधान की शपथ दिलाई।

ब्यूरो चीफ फूलचन्द्र अयोध्या

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!