फरधान थाना की पुलिस ने 4 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

फरधान थाना की पुलिस ने 4 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता : : फरधान -लखीमपुरखीरी:: महताब अंसारी :LMP: Date ::09 .12 .2022 ::जनपद खीरी में थाना फरधान पुलिस द्वारा, 04 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

Mehtab 293
Mehtab Ali: Bureau Report-Behjam LMP

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.12.2022 को थाना फरधान पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0551/2022 धारा 2(ख)(17)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित 04 नफर अभियुक्तों 1.रहीश उर्फ गन्ठे पुत्र बादशाह 2. कल्लू पुत्र जानी 3. रफीक पुत्र नत्था नि0गण ग्राम बेलवा थाना फरधान जनपद खीरी 4. मोबीन उर्फ मोईन पुत्र रहमतुल्ला नि0ग्राम अन्दापुर थाना फरधान जनपद खीरी को गौरिया पुल के पास वहद ग्राम गौरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.रहीश उर्फ गन्ठे पुत्र बादशाह निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जनपद खीरी 2. कल्लू पुत्र जानी निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जनपद खीरी  3. रफीक पुत्र नत्था निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जनपद खीरी 4. मोबीन उर्फ मोईन पुत्र रहमतुल्ला नि0ग्राम अन्दापुर थाना फरधान जनपद खीरी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-1. उ0नि0 देवकरन शर्मा, थाना फरधान, 2. हे0का0 अरविन्द कुमार ,3. का0 अनुपम पाण्डेय 4. का0 शैलेन्द्र कुमार । संवाददाता महताब अंसारी।।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीजीएस जे के 303 पदों की भर्ती परीक्षा 2022 आज से करें आवेदन

UPPSC की ओर से शनिवार को पीजीएस जे भर्ती परीक्षा 2022 के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर से कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) यानी PCS -J के 303 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। विस्तृत विज्ञापन शनिवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UPPSC की ओर से शनिवार को पीजीएस जे भर्ती परीक्षा 2022 के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 10 दिसंबर से कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है। PCS -J के लिए ऑनलाइन माध्यम से बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 january 2023 है। कुल 303 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

आयोग के मुताबिक रिक्तियों की संख्या परिस्थिति के अनुसार घट या बढ़ सकती है। 01 jully 2023 को 22 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात उनका जन्म 02 जुलाई 1988 से पूर्व तथा 01 जुलाई 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजन के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण/ अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी। इससे पूर्व आयोग ने चार साल पहले वर्ष 2018 में PCS -J के 610 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। तब 64691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। उस भर्ती में चयनित 610 अभ्यर्थियों में से 315 महिला अभ्यर्थी थीं।


Bahujan Press

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!