Mainpuri News:जिलाधिकारी ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कायर्क्रमों हेतु बैठक किया:बहुजन प्रेस  – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:जिलाधिकारी ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कायर्क्रमों हेतु बैठक किया:बहुजन प्रेस 

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::अवनीश कुमार  {C016} :: Published Dt.13.01.2023 :Time:7:30PM : जिलाधिकारी ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कायर्क्रमों हेतु बैठक किया:बहुजन प्रेस 


अवनीश कुमार -ब्यूरो चीफ मैनपुरी

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)


Mainpuri News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार  । जिलाधिकारी ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कायर्क्रमों हेतु बैठक किया

गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक वार्ड में चलेगा विशेष सफाई अभियान, ओवरहेड टैंकों की सफाई के साथ क्लोरीन का होगा छिड़काव-जिलाधिकारी

सभी विद्यालयों, सरकारी कायार्लयों में भव्यता से मनेगा गणतंत्र दिवस, पुलिस लाइन में होगी भव्य पुलिस परेड- जिलाधिकारी

मैनुपरी – गणतंत्र दिवस के दिन प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, भव्य पुलिस परेड, बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों को फल वितरण, वाद-विवाद प्रतियोगिता पोस्टर व्याख्यान प्रतियोगिता, राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कायर्क्रम एवं कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने गणतन्त्र दिवस पर होने वाले कायर्क्रमों को अंतिम रूप देते हुये कहा कि जनपद की प्रत्येक नगर निकाय के प्रत्येक वार्ड में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में पूरे दिन विशेष सफाई अभियान होगा, इस दौरान नालियों की सफाई के साथ चूने का छिड़काव, कूड़ा उठान के साथ जलाशयों की साफ-सफाई पर फोकस रहेगा। विशेष सफाई अभियान में निवतर्मान, पूवर् सभासदों, अध्यक्षों के अलावा जन सहभागिता सुनिश्चित होगी, 26 जनवरी को पूरे जनपद में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा, प्रत्येक कायर्क्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता के प्रयास होगें।

          श्री सिंह ने बताया कि प्रातः 08 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर के संयोजकत्व में प्रभात फेरी, स्वच्छता रैली, नगर पालिका परिषद में शहीदों के स्मारक पर माल्यपर्ण किया जायेगा। प्रातः 8.30 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कायार्लयों एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण होगा, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कायर्क्रमों का आयोजन विभागाध्यक्ष, कायार्लयाध्यक्ष के संयोजकत्व में किया जायेगा, प्रात 09 बजे पं. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से बृह्मदेव मंदिर तक 03 किमी दौड़ का आयोजन होगा, प्रातः 09.30 बजे पुलिस लाइन में भव्य पुलिस परेड एवं अन्य सास्कृतिक कायर्क्रमों का आयोजन पुलिस अधीक्षक के संयोजकत्व में किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रातः 10 बजे जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, सामूहिक प्रतिज्ञा तथा राष्ट्रीय भावना से प्रेरित कायर्क्रमों का आयोजन विद्यालयो के प्रधानाचार्यो प्रबन्धको के संयोजकत्व में किया जायेगा। प्रातः 11 बजे महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक के संयोजकत्व में स्वास्थ्य परीक्षण, मरीजों को फल वितरण किया जायेगा, प्रातः 11 बजे ही जिला कारागार में जेल अधीक्षक के संयोजकत्व में कैदियों को फल वितरण, संस्कृतिक कायर्क्रम आयोजित होंगे।

               अपराह्न 02 बजे से जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के संयोजकत्व में राजकीय इण्टर काॅलेज में देशभक्ति पर आधारित गीत का मंचन किया जायेगा। विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा की जायेगी। सायं 07 बजे नगर पालिका परिषद मे कवि सम्मेलन, मुशायरे का आयोजन अध्यक्षा नगर पालिका परिषद के संयोजकत्व में किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पी.पी. सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एस.एन.मौर्य, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली, नवोदिता शर्मा, अंजलि सिंह, गोपाल शर्मा, आर.एन.वर्मा, युगान्तर त्रिपाठी, शिव नारायण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सनिल द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!