Meerut News:मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में पीएम मोदी होंगे शामिल – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Meerut News:मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में पीएम मोदी होंगे शामिल

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मेरठ:राजीव नानू  {C020} :: Published Dt.13.07.2023 :Time:8:40PM :मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में पीएम मोदी होंगे शामिल :बहुजन प्रेस :संपादक : मुकेश भारती 


Rajiv Nanu
ब्यूरो रिपोर्टर :राजीव नानू:मेरठ

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Meerut News ।  ब्यूरो रिपोर्ट :राजीव नानू। दिल्ली की खास खबर के साथ

मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में पीएम मोदी होंगे शामिल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अधिक ईंधन एवं कई सुरक्षित उपायों से लैस * चंद्रयान-3 का शुक्रवार (14 जुलाई) को प्रक्षेपण करने के साथ चंद्रमा पर उतरने का एक और प्रयास करने को तैयार है। इसके लिए चांद पर एक बड़ा लैंडिंग स्थल निर्दिष्ट किया गया है।
इसरो ने कहा कि इस बार इसने विफलता आधारित डिजाइन का विकल्प चुना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कुछ चीजें गलत होने पर भी लैंडर चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर सके। चंद्रयान-3 शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे चंद्रमा के लिए उड़ान भरने को तैयार है। मिशन ‘चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या शामिल
होंगे, इस सवाल के जवाब में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि उन्हें लॉन्चिंग के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि वह इस मौके पर मौजूद रहेंगे या नहीं। देते हुए इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी उच्च अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, अब वे चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग में शामिल होंगे या नहीं हम इस पर कुछ अंतरिक्ष में रहेगा।
नहीं कह सकते। फिलहाल यह निश्चित नहीं है कि पीएम मोदी मिशन की लॉन्चिंग में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के लॉन्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका था और चांद पर लैंड करते ही वह क्रॅश कर गया था। उस समय के. सिवान इसरो के अध्यक्ष थे और मिशन के फेल होने पर वे भावुक होकर रो पड़े थे, उस समय प्रधानमंत्री ने उन्हें संभाला और हौसला बढ़ाया था। 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 मिशन को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद 45 दिनों तक यान

जिला संवाददाता राजीव नानू जिला मेरठ से

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!