Mainpuri News:सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर, काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन,कवियों में दिख जोश : Bahujan Press – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

Mainpuri News:सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर, काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन,कवियों में दिख जोश : Bahujan Press

1 min read
😊 Please Share This News 😊

संवाददाता :: मैनपुरी::वनीश कुमार{C016} :: Published Dt.29.07.2023 :Time:9:10PM :सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर, काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन,कवियों में दिख जोश:बहुजन प्रेस -संपादक : मुकेश भारती  :www. bahujan india 24 news.com 


ब्यूरो चीफ :अवनीश कुमार

बहुजन प्रेरणा ( हिंदी दैनिक समाचार पत्र ) व बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ (डिजिटल मीडिया)

न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – सम्पर्क सूत्र :9336114041, 9161507983


Mainpuri News ।ब्यूरो रिपोर्ट :अवनीश कुमार।News Date:29Jully (Month Jully 2023- Mainpuri News Serial: Weak -05)::(From 23Days to 31Days)::(Month Jully-News No:60):: (Year 2023 -News No;190)


सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर, काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन,कवियों में दिख जोश

मैनपुरी/किशनी- नगर के डॉ.जयंती प्रसाद जयंती के आवास खिलौना साहित्य सदन पर 47वीं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.दलवीर सिंह ने की। वहीं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर काव्यगोष्ठी की शुरुआत हुई।काव्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि रमेशचन्द्र चक रहे।


काव्य गोष्ठी में कवि राजकिशोर राज ने अपने ही घर लुटी द्रोपदी,किससे अपना दर्द कहें,धर्मराज के नेत्र बन्द हैं,मौन यहां धृतराष्ट्र हुए कविता सुनाई।कवि निर्भय गयाराम साहेब ने हिसंक बनि न बरतिये तजिये साथ अभाग,परहित करि परमारथ ही संत सीख पर भाग कविता सुनाई।मुख्य अतिथि रमेश चन्द्र चक ने जागो जागो हिन्दू भाई,क्यों बंटे अनेक भागों में,कोई कैसे सबको जोड़े,अनुरागा के धागों में कविता सुनाई।साहित्य चिंतक मान सिंह शास्त्री ने है सब दोष हमारा किस्मत का दोष नहीं है,है हाथ हाथ में तेरे पर तुझको होश नहीं है कविता सुनाई।कवि दलवीर सिंह मानव ने सांचे रीति रिवाज तील कहे चालाकी चैन,मुंह के बदले नाक में पानी पी बेचैन कविता सुनाई।कवि डॉ.जयंती प्रसाद जयंती ने कौआ देख कौआ आता साथ साथ चुंगता है,आदमी से आदमी है दूर भाग जात है कविता सुनाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!