बलरामपुर : जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष व तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बलरामपुर : जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष व तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

1 min read
😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बलरामपुर : ( बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट )


बलरामपुर : जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष व तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष रहेगा 24 घंटे संचालित, कर्मचारियों की लगाई गई डयूटी बाढ़ से संबंधित किसी भी सहायता व जानकारी के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05263-236250,9170277336,8960010336 व टोल फ्री नंबर 1077 पर कर सकते हैं कॉल दिनांक- 18 जून 2021अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि वर्तमान समय में नदियों के बढ़ते जलस्तर एवं लगातार बारिश से बाढ़ कि संभावना के दृष्टिगत जनपद स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष व सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। जनपद स्तर पर स्थापित जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा, इसका प्रभारी अपर उपजिलाधिकारी को बनाया गया है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में रोस्टर वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, सभी कर्मचारी नियमित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निष्पादन करेंगे।आम जनमानस बाढ़ से संबंधित किसी भी सहायता व जानकारी के लिए जनपद स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05263-236250, 9170277336,8960010336 पर कॉल कर सकते हैं।इसी प्रकार तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है तहसील स्तर पर संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। तहसील तुलसीपुर में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 9454416070, तहसील उतरौला में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-9517014722, तहसील बलरामपुर में संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर- 9919526108 है। आम जनमानस इन दूरभाष नंबर पर कॉल करके बाढ़ संबंधी सहायता व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सूचना कार्यालय बलरामपुर द्वारा जारी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!