हापुड़ : आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

हापुड़ : आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक हिंदी समाचार पत्र (सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
हापुड़ : ( चेतन कुमार – ब्यूरो रिपोर्ट )


हापुड़ : आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन

एड.सुशील कुमार आजाद ने अलका सिंह को ₹21000 एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सावित्री विक्रांत गौतम ने ₹5000 नगद आर्थिक सहायता प्रदान की
जनपद हापुड़ मे आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की मेरठ मंडल अध्यक्ष सावित्री विक्रांत गौतम रही तथा अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष एड.सुशील कुमार आजाद की व बैठक का संचालन असपा पार्टी के हापुड़ विधानसभा प्रभारी डॉ योगेंद्र गौतम ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया तथा पूर्व में जनपद हापुड़ के वार्ड नंबर 14 से जिला पंचायत चुनाव लड़ रही अलका सिंह के पति शक्ति सिंह का देहांत हो जाने के चलते 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं जनपद हापुड़ जिला अध्यक्ष एड.सुशील कुमार आजाद ने अलका सिंह को ₹21000 एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सावित्री विक्रांत गौतम ने ₹5000 नगद आर्थिक सहायता प्रदान की तथा उन्हें ब्लॉक सिंभावली का महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत कर उनका मनोबल बढ़ाया इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने मिशन 2022 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जुट जाने का आह्वान किया समीक्षा बैठक में पार्टी के जनपद हापुड़ जिला प्रभारी वसीम चौधरी जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार उर्फ भारत महिला मोर्चा जिला प्रभारी उर्मिला सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उषा गौतम जिला उपाध्यक्ष गीता गौतम महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष हापुड़ दीपा गौतम नगर सचिव रवि कुमार कुमार विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ नवीन कुमार नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष धौलाना सुरेंद्र कुमार जिला महासचिव कविता देवी जिला कोषाध्यक्ष डोली देवी गीता देवी प्रीति सिंह रेनू सिंह परमजीत कौर बबीता देवी राखी देवी पिंकी राखी पूनम रजनी आदि पदाधिकारी गण शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!