बलरामपुर : जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार प्रतिबद्ध है– सुधीर हलवासिया – बहुजन इंडिया 24 न्यूज

बलरामपुर : जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार प्रतिबद्ध है– सुधीर हलवासिया

😊 Please Share This News 😊

बहुजन इंडिया 24 न्यूज़ व बहुजन प्रेरणा दैनिक समाचार पत्र ( सम्पादक मुकेश भारती ) 9161507983
बलरामपुर : ( बी०पी० बौद्ध – ब्यूरो रिपोर्ट )


बलरामपुर : जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार प्रतिबद्ध है– सुधीर हलवासिया

बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा के आम चुनाव में अपने कार्यों के आधार पर जनता के बीच जायेगी। जनता की समस्याओं का समाधान बेहतर ढंग से करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उक्त बातें जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने भाजपा कार्यालय उतरौला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। भाजपा एक परिवार है। भाजपा कोई कार्यकर्ता यदि नाराज है, तो उसको मनाना हमारी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी हरहाल में दूर की जाएगी। कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर समायोजित किया गया है। और पार्टी में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। बलरामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होने पर सपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सपा की यह खिसयाहट है। न तो उनकी संख्या पूरी थी और न ही वह नामांकन कराना चाह रहे थे। इस दौरान उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, राकेश तिवारी, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, दद्दन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, राम करन मिश्रा, हर्षित जायसवाल समेत काफी संख्या अन्य लोग उपस्थित रहे।


बी०पी० बौद्ध
जिला ब्यूरो चीफ
बलरामपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!